
Morbi Bridge collapse: दो महिलाओं की बेबसी की कहानी, हमारी आंखों के सामने ही पति-बहनोई ने तोड़ा दम
AajTak
आनंदभाई अपनी पत्नी के साथ बहन के घर मोरबी आए थे. यहां सभी मोरबी ब्रिज पर झूलने के लिए गए. बहन का बच्चा रोने लगा, तो आनंदभाई की पत्नी और बहन झूले से उतर आए. थोड़ी ही देर बाद पत्नी और बहन के सामने ही आनंदभाई और उनके बहनोई राहुलभाई वाघेला ब्रिज हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई.
गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे (Gujarat Morbi Bridge Collapse) में अपनों को खोने वालों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कई तो ऐसे हैं, जिन्होंने खुद की आंखों के सामने ही परिवार के लोगों को डूबते और मरते देखा. इस हादसे ने ऐसा गम इन लोगों को दिया है, जिसे जिंदगी भर भुलाया नहीं जा सकेगा. इस हादसे में दो महिलाओं की कहानी भी झकझोर देने वाली है...
हादसे में सुरेंद्रनगर वढवान रोड स्थित शक्तिनगर इलाके के रहने वाले आनंदभाई मनसुखभाई सिंधव और उनके बहनोई राहुलभाई वाघेला की भी मौत हुई है. आनंदभाई अपनी पत्नी जिनलबेन के साथ मोरबी में रहने वाली अपनी बहन निरुपमाबेन और बहनोई राहुलभाई वाघेला से मिलने के लिए गए थे.
हादसे की जानकारी देते हुए आनंदभाई की पत्नी जिनलबेन ने बताया, ''मोरबी आकर हम सभी ने मोरबी ब्रिज जाने का प्लान बनाया. पहले तो हमने मोरबी मणि मंदिर के दर्शन किए. उसके बाद सभी मोरबी झूला की ओर चल दिए.''
काश टिकट नहीं लेते पति
आंखों में आंसू लिए कंपकपाती आवाज में जिनलबेन बताया, '' जब हम मोरबी ब्रिज पहुंते, तो यहां बहुत भीड़ थी. पहले वाले गेट पर हमें टिकट ही नहीं मिले. इसके बाद पति पीछे वाले गेट पर गए, वहां जाकर पति ने चार टिकट लिए.
बहन का बेटा रोया, तो हम लोग उतर आए

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










