
Moose Wala Murder Inside Story: 'थार से बिना सिक्योरिटी के निकला है मूसेवाला...',फिर मन्नू ने निकाली AK-47
AajTak
जैसे ही 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की सभी टीमों को एक्टिवेट कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि शूटर्स के 2 मॉड्यूल इस हत्याकांड में शामिल थे. दोनों ही गोल्डी बराड़ के संपर्क में थे.
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया. तीनों की गिरफ्तार गुजरात के मुंद्रा से हुई. इसके कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया कि हत्याकांड को किस तरह से अंजाम दिया गया था.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गुजरात से मुंद्रा से जिन 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया है. उनमें से 2 हरियाणा और 1 पंजाब का रहने वाला है. तीनों पर पहले से ही हत्या के केस चल रहे हैं. मूसेवाला की हत्या करने से पहले 8 से 9 बार रेकी की गई थी.
पुलिस के मुताबिक स्पेशल सेल ने पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ बड़े पैमाने पर काम किया है. जैसे ही 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की सभी टीमों को एक्टिवेट कर दिया गया.
सबसे पहले छह शूटर्स की पहचान की गई. शूटर्स के 2 मॉड्यूल इस हत्याकांड में शामिल थे. दोनों ही गोल्डी बराड़ के संपर्क में थे. सबसे पहले संदीप केकड़ा सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने पहुंचा. उसने जानकारी दी कि मूसेवाला अपनी थार से बिना सिक्योरिटी घर से निकल गए हैं
मूसेवाला के घर से निकलते ही 2 गाड़ियां उनके पीछे लग गईं. इसमें से एक बोलेरो गाड़ी थी, जिसे कशिश चला रहा था. इसमें प्रियव्रत (मुख्य शूटर) और अंकित सिरसा बैठे हुए थे. दूसरी गाड़ी कोरोला थी, जिसे केशव चला रहा था. इसमें जगदीप रूपा और मनप्रीत बैठे हुए थे.
केशव ने कोरोला कार टेकओवर कर सिद्धू की जीप के आगे लगा दी. दोनों गाड़ियों से सभी 6 शूटर निकले. मनप्रीत मन्नू ने AK-47 से फायरिंग की. सिद्धू मूसेवाला को गोली लगी. गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरूर कर दी. सभी 6 शूटर्स ने लगातार फायरिंग की और वहां से भाग निकले.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








