
Monsoon Updates: एमपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में आज से प्री मॉनसून बारिश, दिल्ली को गर्मी से कब मिलेगी राहत?
AajTak
Weather Forecast Updates: हीटवेव और गर्मी से परेशान राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. IMD के अनुसार कई राज्यों में आज यानी 12 जून से प्री मॉनसून की बारिश होने की संभावना है. वहीं, दिल्ली में अभी 15 मई तक गर्मी का सितम जारी रहेगा.
Rajasthan, Madhya Pradesh Pre-Monsoon Activity, IMD Prediction: देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी से परेशान हैं. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों को मॉनसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए गुड न्यूज दी है. IMD की मानें तो इन राज्यों में प्री मॉनसून की बारिश की गतिविधियों के चलते गर्मी से राहत मिलेगी.
राजस्थान के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश राजस्थान में शनिवार को तेज धूप और लू के थपेड़ों ने आम आदमी को परेशान कर दिया है. हालांकि, आज (रविवार), 12 जून को राजस्थान के कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में राजस्थान में प्री-मॉनसून पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा.
राजस्थान-मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के इन इलाकों में बरसेंगे बादल राजस्थान के अजमेर में आज गरज के साथ बारिश की संभावना है. अजमेर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है. अजमेर में 13 और 14 जून को भी बारिश की संभावना है. बारिश के चलते यहां तापमान में भी कमी दर्ज की जा सकती है.
जयपुर में भी अगले दो दिन में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है. साथ ही आज जयपुर में गरज के साथ बारिश होगी. मौसम विभाग की मानें तो जयपुर में 13 से 15 जून तक आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है.
कोटा में आज गरज के साथ बारिश होगी. यहां आज न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहेगा. कोटा में अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना है. बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं, उदयपुर में आज और कल बारिश की संभावना है. आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










