
Monsoon Update: वेदर चार्ट में देखिए दिल्ली, लखनऊ, भोपाल में कब दस्तक देगा मॉनसून, कब मिलेगी भीषण गर्मी से निजात?
AajTak
Weather Forecast: भीषण गर्मी से परेशान राज्यों को अब मॉनसून की दस्तक का बेसब्री से इंतजार है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 20 जून को मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है. जबकि, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 15 जून को ही मॉनसून की एंट्री हो जाएगी.
IMD Weather and Monsoon Updates: देश के कई हिस्सों में मॉनसून की दस्तक के बाद से केरल, गोवा, मुंबई समेत कई राज्यों में लगातार बारिश की गतिविधियां जारी हैं. वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में लू (Heat Wave) और गर्मी से अभी राहत नहीं मिली है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम भारत लू की चपेट में है. हालांकि, 15 जून के बाद उत्तर भारत के राज्यों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है. भीषण गर्मी से परेशान राज्यों को अब मॉनसून की दस्तक का बेसब्री से इंतजार है.
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश को मॉनसून की बारिश के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. जबकि बिहार और झारखंड में 15 जून को मॉनसून के पहुंचने के आसार हैं. हालांकि, दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 15 जून के बाद से प्री मॉनसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है. जिससे लोगों को मामूली राहत मिल सकती है.
दिल्ली-यूपी-बिहार में कब पहुंचेगा मॉनसून? मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं, झारखंड एवं बिहार में प्री मॉनसून गतिविधियों के चलते हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. IMD की मानें तो यूपी में 25 जून को मॉनसून दस्तक देगा. जबकि मध्य प्रदेश में 20 जून को मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है. इसके अलावा बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 15 जून को ही मॉनसून की एंट्री हो जाएगी.
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में बढ़ा प्रदूषण! जानिए भीषण गर्मी और हीटवेव कैसे बनी वजह
उत्तर प्रदेश कब से होगी प्री मॉनसून बारिश? उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर अभी भी जारी है. राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. प्री मॉनसून गतिविधियों से गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है.
IMD पूर्वानुमान के मुताबिक, आज (सोमवार), 13 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, दक्षिण-पश्चिम एमपी, आंतरिक महाराष्ट्र और केरल और तमिलनाडु और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, नॉर्थ-ईस्ट, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिणपूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसी तरह पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होने का अनुमान है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






