
Monsoon Update: मॉनसून में भीगा पूरा देश, सिर्फ दिल्ली अछूती! IMD ने जारी किया MAP
AajTak
सब जगह समय से पहले दस्तक देने वाला मॉनसून दिल्ली से फिलहाल गायब है. भारतीय मौसम विभाग ने मॉनसून पर ताजा मैप जारी किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि देशभर में मॉनसूनी बरसात है लेकिन दिल्ली अभी सूखी है.
देशभर में मॉनसून ऐसा आया है कि अपने साथ तबाही लेकर आया. मौसम के मिजाज इस कदर बिगड़े हुए हैं कि जिस मॉनसून का लोग पलकें बिछाकर इंतजार करते हैं वो आफत बनकर टूट रहा है. गुजरात से हिमाचल तक कुदरत जमकर कहर ढा रही है. हिमाचल में बादल फटने से अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. राजस्थान में सड़कों पर समंदर जैसे हालात हैं.
गुजरात से हिमाचल, महाराष्ट्र से जम्मू तक बारिश से आफत
महाराष्ट्र के अकोला में पहली ही बारिश ने शहर को पानी पानी कर डाला है. गुजरात के जूनागढ़-नवसारी में बाढ़ के हालात हैं. कावेरी नदी उफान पर है. हिमाचल के मनाली में ब्यास नदी में पानी ओवरफ्लो हो रहा है और सड़कें टूटने लगी हैं. जम्मू कश्मीर में भी फ्लैश फ्लड की तस्वीरें सामने आई हैं. लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अब भी मॉनसून से अछूती है.
बारिश से महरूम दिल्ली-NCR
दिल्ली में करीब हर दिन बारिश का माहौल बनता है लेकिन मॉनसून बरसने को तैयार नहीं है. बादल छाए हुए हैं, तापमान कम है लेकिन उमस से हाल-बेहाल है. सब जगह समय से पहले दस्तक देने वाला मॉनसून दिल्ली से फिलहाल गायब है. भारतीय मौसम विभाग ने मॉनसून पर ताजा मैप जारी किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि देशभर में मॉनसूनी बरसात है लेकिन दिल्ली अभी सूखी है. दिल्ली के साथ-साथ यूपी, हरियाणा और राजस्थान का भी कुछ इलाका शामिल है, जिसमें एनसीआर भी है.
वीकेंड पर एंट्री करेगा मॉनसून

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.









