
Monsoon India Update: अगले 24 घंटे में इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, जानिए आपके शहर में क्या है मौसम का हाल
ABP News
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. झारखंड, छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है.
देश के कई हिस्सों में मानसून की वजह से भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश बारिश होने की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब में अगले 48-72 घंटे में तेज बारिश हो सकती है. आज राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अगले तीन दिनों में ओडिशा में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा, "अगले 24 घंटों में इसके अच्छी तरह से जगह बनाने और बाद के 48 घंटों के दौरान धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है." वहीं, राजस्थान के बाकी हिस्सों मध्य प्रदेश सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ ओडिशा और विदर्भ में आज हल्की से मध्यम बारिश संभव है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












