
Monsoon Highlights: लगातार बारिश से भारी तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त, जानिए क्या है देशभर का हाल
AajTak
कई इलाकों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुजरात में बारिश के चलते पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हो गई है.
देश के कई इलाकों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुजरात, महाराष्ट्र में बारिश से हालात बिगड़े हुए देखे जा रहे हैं. दोनों राज्यों के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यहां जिला प्रशासन ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए तैयारी शुरू की है. जूनागढ जिले के सभी स्कूलों में दो दिन की छुट्टी कर दी गई है. इसके अलावा, सभी कोज-वे, बांध, चेकडैम पर पुलिस तैनात की गई है. पर्यटन स्थलों पर जाने पर पाबंदी लगाई है, ताकि कोई जन हानि ना हो. एनडीआरएफ की टीम अलर्ट मोड पर है. जरूरत पड़ने पर तुरंत मौके पर भेजे जाने की तैयारी है.
गुजरात में ओजत, साबली, हिरण सभी बांध अपनी क्षमता से 90 से 100 प्रतिशत फुल हो गए हैं. माना जा रहा है कि अब अगर भारी बारिश होती है तो हालात बिगड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. ऐसे में प्रशासन भी तैयारी के साथ अलर्ट है. लो लाइन के 20 गांवों को अलर्ट किया गया है. यहां लोगों से कहा गया है कि जरूरत ना हो तो घर से बाहर नहीं निकलें. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आपदा विभाग एवं तहसील अधिकारियों को भी सूचना दी है.
गुजरात के इन जिलों में अलर्ट गुजरात में बारिश के चलते पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हो गई है. अब तक 83 लोगों की जान गई है. मौसम विभाग ने नवसारी, वलसाड, गीर सोमनाथ और जूनागढ़ में हाई अलर्ट जारी किया है. लगातार 3 दिन से हो रही बारिश की वजह से नवसारी, वलसाड, सूरत, नर्मदा, छोटा उदेयपुर, अहमदाबाद, सौराष्ट्र के गिर सोमनाथ, द्वारिका, राजकोट जैसे शहरों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
487 जानवरों की जान गई गुजरात में बारिश के चलते पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत की खबर आई है. जबकि इस पूरे सीजन की बारिश में 83 लोगों की मौत हुई है. मवेशियों की बात की जाए तो 487 जानवरों की बारिश में बह जाने की वजह से मौत हुई है.
इन जिलों के स्कूलों में छुट्टी बारिश के चलते प्रशासन ने नवसारी, वलसाड, कच्छ जिले के स्कूलों में छुट्टी दी है. अब तक 30 हजार से भी ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. मौसम विभाग ने भी आने वाले 24 घंटे में नवसारी, वलसाड, सूरत, डांग, जूनागढ़ और गिर सोमनाथ जिले के लिए अलर्ट जारी किया है. गुजरात में अब तक 101 कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है. अब भी एनडीआरएफ की 18 टीम को तैनात किया गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








