
Money Mantra: सिर्फ 44 रुपये रोज़ाना जमा करने पर पाइए 28 लाख! कैसी है LIC की ये स्कीम
AajTak
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) समय-समय पर ग्राहकों के लिए नई-नई पॉलिसी और स्कीम्स लाता रहता है. लाखों लोग LIC की पॉलिसी (LIC Policy) पर भरोसा जताते हैं और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उन्हें खरीदते हैं. इसके लिए लंबे समय तक प्रीमियम भी भरते हैं. इसी तरह, LIC की एक पॉलिसी आती है, जिसमें आपको सिर्फ 44 रुपये प्रतिदिन देकर तकरीबन 28 लाख रुपये तक मिल सकते हैं. यह पॉलिसी काफी पॉपुलर है. लंबे समय तक के इन्वेस्टमेंट वाली इस पॉलिसी से लोगों को एक समय के बाद हर साल फिक्स्ड इनकम आने लगेगी. इस पॉलिसी का एक और जो फायदा है, वह यह है कि यह आपको 100 साल तक के लिए कवर करती है. देखें ये वीडियो.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










