
Mohammed Shami Surgery Update: मोहम्मद शमी की हुई सर्जरी, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट, शेयर किए 4 PHOTOS
AajTak
Mohammed Shami Surgery Update: मोहम्मद शमी की एड़ी का ऑपरेशन सफल रहा है, शमी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि उन्हें रिकवर होने में समय लगेगा. शमी ने सर्जरी के बाद 4 PHOTOS सोशल मीडिया पर शेयर किए
Mohammed Shami Health Update: मोहम्मद शमी की एड़ी का ऑपरेशन सफल रहा है, शमी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि उन्हें रिकवर होने में समय लगेगा. शमी ने अपनी इंजरी पर अपडेट देते हुए कहा कि उनकी ऑपरेशन एड़ी सफल रहा है.
स्टार गेंदबाज ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि मैं अपने पैरों पर वापस खड़ा होने के लिए उत्सुक हूं. शमी ने कुल मिलाकर चार PHOTOS शेयर किए, जिसमें वो अस्पताल में भर्ती दिखाई दे रहे हैं.
Just had a successful heel operation on my achilles tendon! 👟 Recovery is going to take some time, but looking forward to getting back on my feet. #AchillesRecovery #HeelSurgery #RoadToRecovery pic.twitter.com/LYpzCNyKjS
वो सर्जरी के कारण ही आईपीएल 2024 से बाहर हो गए थे, जिससे गुजरात टाइटन्स को तगड़ा झटका लगा. शमी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे, वो आखिरी बार नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के लिए खेले थे.इंजरी के बावजूद वर्ल्ड कप में खेले शमी
शमी ने वर्ल्ड कप के 7 मैचों में 24 विकेट लेकर भारत के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया, वो दर्द के बावजूद इस टूर्नामेंट में खेले थे. उन्हें बॉलिंग करते हुए अपनी लैंडिंग में समस्या हो रही थी.
लेकिन उन्होंने इसका असर अपने प्रदर्शन पर नहीं पड़ने दिया. हाल ही में शमी को अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. शमी ने अपने एक दशक से अधिक लंबे करियर में 229 टेस्ट, 195 वनडे और 24 टी20 विकेट झटके हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










