
Modi Govt Best Schemes: 75 साल के हुए PM... मुफ्त अनाज-इलाज से पेंशन तक, इन 10 योजनाओं से घर-घर पहुंचे मोदी
AajTak
PM Modi@75: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल के हो गए हैं. देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल से लेकर अब तक उनकी सरकार में कई ऐसी बड़ी योजनाएं शुरू की गईं, जिनके जरिए लोगों को मुफ्त अनाज, इलाज से लेकर फ्री बिजली तक मिल रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है. 17 सितंबर 1950 को जन्मे पीएम मोदी लगातार तीसरी बार देश के Prime Minister बने हैं. अब तक के उनके कार्यकाल में कई लाभकारी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनके जरिए लोगों को मुफ्त अनाज से लेकर 300 यूनिट फ्री बिजली तक मिल रही हैं और इन तमाम स्कीम्स के जरिए वे घर-घर पहुंचे हैं. उनके कार्यकाल की शुरुआत से अब तक लागू की गईं इन योजनाओं में अपने घर का सपना पूरा कराती प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर लोगों को मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना और मुफ्त बिजली के लिए शुरू की गई पीएम सूर्यघर योजना तक शामिल हैं. आइए ऐसी ही मोदी सरकार की 10 बड़ी योजनाओं के बारे जानते हैं...
1- पीएम आवास योजना मोदी सरकार ने गरीबों के अपने घर का सपना पूरा करने के लिए 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान पीएम आवास योजना की शुरुआत की थी. आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2025 तक कुल 4.21 करोड़ घर बनाए जा चुके हैं. वहीं वित्त वर्ष 2015-16 से चल रही इस स्कीम का विस्तार 2029 तक किया गया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3.06 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय से अतिरिक्त 2 करोड़ ग्रामीण घरों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.
2- पीएम जनधन योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर व्यक्ति को बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से 28 अगस्त 2014 को पीएम जनधन योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत जीरो बैलेंस अकाउंट ओपन कराया जा सकता है. इसके साथ ही खाताधारक को ओवरड्राफ्ट सर्विस के जरिए 10,000 रुपये की निकासी के साथ ही रुपे डेबिट कार्ड, 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर समेत तमाम सुविधाएं भी मिलती हैं. साल 2024 में इस स्कीम को 10 साल पूरे हुए थे. वहीं इसके तहत खुले खातों की संख्या अगस्त 2025 तक 56.04 करोड़ हो चुकी है. इनमें 55.22 करोड़ खाते सक्रिय हैं. खास बात ये है कि कुल जनधन खातों में से करीब 55-56% (लगभग 31 करोड़ खाते) महिलाओं के नाम पर हैं.
3- अटल पेंशन योजना अटल पेंशन योजना (APY) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसे 9 मई 2015 को असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए पेंशन पक्की करना है. इसके तहत 18 से 40 वर्ष की आयु के नागरिक अकाउंट खोल सकते हैं और नियमित रूप से योगदान देकर 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने 1,000 से 5,000 रुपये तक पेंशन पा सकते हैं. अप्रैल 2025 तक, इस पेंशन स्कीम के तहत खोले गए खातों की संख्या 7.65 करोड़ से अधिक हो चुकी है.
4- पीएम उज्ज्वला योजना पीएम मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान ही 1 मई 2016 को गरीबों को चूल्हे के धुएं से राहत देने और स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाते हुए पीएम उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई थी. इसके तहत बीपीएल परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन और सब्सिडी पर एलपीजी सिलेंडर मिलते हैं. बीते 1 मई 2025 को ही इस स्कीम ने 9 साल पूरे किए हैं. इस योजना के जरिए 1 मार्च 2025 तक पूरे भारत में 10.33 करोड़ कनेक्शन दिए जा चुके हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








