
Modi@75... पीएम मोदी 75 साल के हुए, MP के धार में लॉन्च करेंगे 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित करेगी, जबकि दिल्ली सरकार 75 सेवा परियोजनाओं की शुरुआत करेगी. मध्य प्रदेश दौरे में नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य, पोषण, उद्योग और आदिवासी कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिनमें 'पीएम मित्र पार्क' भी शामिल है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. देश भर में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए बीजेपी ने मेगा प्लान बनाया है. बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है. दूसरी तरफ, नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन विश्वकर्मा जयंती के साथ मेल खाता है. यह वह त्योहार है, जो शिल्पकारों और कारीगरों को सम्मानित करता है.
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक, दिल्ली सरकार 75 सेवा परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, उद्घाटनों, शिलान्यासों, उन सभी कार्यों की शुरुआत करेगी, जो दिल्ली में वर्षों से लंबित थे, उन सभी कार्यों को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू किया जाएगा.
17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली सरकार विशाल आयोजन कर रही है. इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर "धन्यवाद मोदीजी" कार्यक्रम किया जाएगा. इसके अलावा, त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य नेता मौजूद रहेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे रहेंगे और स्वास्थ्य, पोषण, आदिवासी कल्याण और उद्योग से जुड़ी कई प्रमुख पहलों का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे. यह दौरा प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन के अवसर पर हो रहा है. वे दोपहर करीब 12 बजे धार में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' और 'आठवें राष्ट्रीय पोषण माह' अभियान का शुभारंभ करेंगे. इन अभियानों के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी सुविधाओं में एक लाख से ज़्यादा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे.
प्रधानमंत्री मोदी करीब 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत फंड ट्रांसफर करेंगे. इस अभियान का मकसद महिला-केंद्रित निवारक, प्रोत्साहनकारी और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है. यह गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, तपेदिक और सिकल सेल रोग का शीघ्र पता लगाने और उपचार पर केंद्रित होगा. प्रधानमंत्री सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश में एक करोड़ सिकल सेल स्क्रीनिंग और परामर्श कार्ड वितरित करेंगे.
इसके साथ ही, नरेंद्र मोदी ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में गर्भवती महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के बारे में समय पर जानकारी देने के लिए 'सुमन सखी चैटबॉट' का शुभारंभ करेंगे.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








