
MNS चीफ राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें क्या है मामला
AajTak
महाराष्ट्र के बीड जिले (Maharashtra Beed) की परली कोर्ट ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट (Non bailable warrant) जारी किया है. दरअसल, साल 2008 में मनसे कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे के समर्थन में परिवहन निगम की बसों पर पथराव कर दिया था. इस घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया था.
महाराष्ट्र के बीड जिले (Maharashtra Beed) की परली अदालत (Parli Court) ने 2008 के एक मामले में मनसे प्रमुख राज ठाकरे (MNS President Raj Thackeray) के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (Non bailable warrant) जारी किया है. साल 2008 में मनसे कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे के समर्थन में परिवहन निगम की बसों पर पथराव कर दिया था. इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था. अब इसी मामले को लेकर कोर्ट ने मनसे अध्यक्ष के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.
यह भी पढ़ेंः राज ठाकरे पर औरंगाबाद में FIR, सरकार की चेतावनी- संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो वसूली करेंगे
जानकारी के अनुसार, परिवहन निगम बसों पर पथराव के मामले की सुनवाई कोर्ट में शुरू होने के बाद राज ठाकरे को अकसर कोर्ट में पेश होने के लिए कहा जाता था. हालांकि राज ठाकरे किसी भी सुनवाई में शामिल नहीं हुए. जमानत के बावजूद लगातार तारीखों पर हाजिर नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया.
इससे पहले, अदालत ने 10 फरवरी को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. इसके बाद 13 अप्रैल तक अदालत के सामने पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन राज ठाकरे 13 अप्रैल तक अदालत के सामने पेश नहीं हुए. अब इस मामले में परली अदालत ने राज ठाकरे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.
रिपोर्टः रोहिदास हातागले

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










