
MLA के आने पर खड़े नहीं हुए डॉक्टर, सरकार ने थमा दिया शोकेस नोटिस... अब हाईकोर्ट ने फटकारा
AajTak
हरियाणा में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक डॉक्टर पर इसलिए कार्रवाई की गई है क्योंकि वो अस्पताल में MLA के आने पर खड़ा नहीं हुए. यह मामला पंजाब और हरियाणा कोर्ट पहुंचा. कोर्ट ने इस पूरे में मामले में सुनवाई की और राज्य सरकार को फटकार लगाई.
हरियाणा में एक डॉक्टर पर सरकारी कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने हैरानी और नाराजगी जताई है. यहां एक डॉक्टर को सरकार ने सिर्फ इसलिए शोकेस नोटिस थमा दिया, क्योंकि वो MLA के आने पर सम्मान में खड़ा नहीं हुआ था. इस मामले को सरकार ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना और कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया. बाद में पीड़ित डॉक्टर ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की. कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए हरियाणा सरकार की आलोचना की है.
कोर्ट ने कहा, राज्य का व्यवहार बेहद असंवेदनशील और परेशान करने वाला है. कोर्ट ने हरियाणा के अधिकारियों को याचिकाकर्ता डॉक्टर की ओर से स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम करने के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने का निर्देश दिए और राज्य पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, डॉ. मनोज हरियाणा राज्य में एक कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर थे. कोविड-19 महामारी के दौरान वे एक सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात थे. डॉक्टर ने इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. इसमें कहा गया कि जब वे ड्यूटी पर तैनात थे, तब एक विधायक निरीक्षण करने पहुंचे. लेकिन वे विधायक को पहचान नहीं पाए और उनके अभिवादन में खड़े नहीं हो पाए. इससे विधायक नाराज हो गए. और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया. आरोप लगाया गया कि हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम 8 का उल्लंघन किया गया और उन्हें नोटिस जारी किया गया. याचिकाकर्ता ने साल 2024 के जून महीने में अपना जवाब प्रस्तुत कर दिया और बताया कि वो विधायक को नहीं पहचानते थे और इसलिए अनजाने में खड़े नहीं हो पाए. जिसका उद्देश्य कोई असम्मान करना नहीं था. लेकिन अब तक इस मामले में कोई आदेश पारित नहीं किया गया.
जब यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो बेंच ने इस तरह की कार्रवाई पर हैरानी जताई. जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की बेंच ने कहा, हम इस तरह के कदम से बेहद दुखी हैं. इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की जरूरत है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







