
Mission UP: 'हर थाने में महिला कांस्टेबल, 25 शहरों में हॉस्टल, ग्रेजुएट छात्रों को स्कूटी', जानें प्रियंका गांधी के ऐलान की बड़ी बातें
ABP News
UP Elections 2022: प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं को 50 प्रतिशत नौकरी देने वाली संस्था को छूट मिलेगी. कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनेंगे.
Congress Manifesto For Women: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तरफ से लोक लुभावने वादे किए जा रहे हैं. कांग्रेस की तरफ से महिला वोटर्स को रिझाने के लिए बुधवार को अलग से घोषणा पत्र जारी किया गया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया और घोषणाओं की झड़ी लगा दी. आइये जानते हैं प्रियंका गांधी के ऐलान की दस बड़ी बातें-
1-प्रियंका गांधी ने कहा कि हम 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगे. उन्होंने कहा कि ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












