
Mirzapur 3 date: कब आएगा मिर्जापुर 3? गुड्डू भैया बोले- लगाओ हाथ कमाओ कंटाप, हम आ रहे हैं
AajTak
मिर्जापुर के गुड्डू पंडित उर्फ एक्टर अली फजल ने मिर्जापुर 3 का क्रेज और भी बढ़ा दिया है. उन्होंने अपने किरदार गुड्डू पंडित की एक फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में अली फजल को हाथ में बंदूक लिये देखा जा सकता है. उनके पीछे लोहे के डिब्बे और अजीब सामान रखा हुआ है. अली इंटेंस एक्सप्रेस में कैमरा को देख रहे हैं. ये फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं.
अमेजन की वेब सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) का क्रेज फैंस के बीच खूब है. इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और तीसरे का इंतजार फैंस कर रहे हैं. अमेजन ने कुछ दिन पहले अपने 41 प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया था. इसमें से एक मिर्जापुर का सीजन 3 भी था. इसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं है. अब शो के गुड्डू भैया ने एक फोटो शेयर किया है.
गुड्डू भैया ने शेयर की फोटो
मिर्जापुर के गुड्डू पंडित उर्फ एक्टर अली फजल (Ali Fazal) ने मिर्जापुर 3 का क्रेज और भी बढ़ा दिया है. उन्होंने अपने किरदार गुड्डू पंडित की एक फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में अली फजल को हाथ में बंदूक लिये देखा जा सकता है. उनके पीछे लोहे के डिब्बे और अजीब सामान रखा हुआ है. अली इंटेंस एक्सप्रेस में कैमरा को देख रहे हैं. ये फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं.
अली फजल ने फोटो के साथ बताया है कि अब गुड्डू पंडित वापस आ रहे हैं. इस बार गुड्डू अपने आप वापसी करेंगे. आपको याद होगा कि पिछले सीजन में गुड्डू चोटिल थे और उन्होंने गोलू (श्वेता त्रिपाठी शर्मा) की मदद ली थी. अली फजल ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'और समय की शुरुआत हो चुकी है. तैयारी, रिहर्सल, रीडिंग... लाठी लक्कड़ नहीं, अब नीचे से जूते और ऊपर से बंदूकें फायर होंगी. लगाओ हाथ कमाओ कंटाप. गुड्डू आ रहे हैं... अपने आप.'
साउथ फिल्मों की कमाई का MS Dhoni पर असर, बनेंगे प्रोड्यूसर, IPL 2022 के बाद होगा बड़ा ऐलान
फैंस हुए एक्साइटेड

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











