
MiG-21 Aircraft Crashed: पंजाब में वायुसेना का MiG-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मौत
ABP News
भारतीय वायुसेना के मिग-21 विमान बड़ी संख्या में हादसों का शिकार हो चुके हैं.
चंडीगढ़: पंजाब में मोगा के पास गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के वक्त विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मौत हो गई. भारतीय वायुसेना ने शोक व्यक्त किया है और विमान की दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है. ये जानकारी भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर दी है. (अधिक जानकारी आने पर खबर अपडेट की जाएगी)More Related News













