
क्या अमेरिका-ईरान के बीच बन गई बात? युद्ध रोकने के प्रस्ताव पर चर्चा करने को तैयार हुआ ईरान
ABP News
Iran Isreal US War: हाल के दिनों में वाशिंगटन की पहल पर अमेरिका और ईरान के बीच संपर्क हुआ है, लेकिन अभी तक कोई भी बातचीत पूरी नहीं हुई है. ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने की गारंटी देने को तैयार है.
मिडिल ईस्ट में जारी जंग से अब की दूसरे देश भी प्रभावित होने लगे हैं, जिसकी मुख्य वजह ग्लोबल ऑयल सप्लाई चेन का टूटना है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता हो जाता है तो तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी. इस बीच ईरान ने कहा है कि अमेरिका की ओर से बातचीत के लिए संपर्क किया गया है और तेहरान उनकी बात सुनने के लिए तैयार हो गया है.
अमेरिका की बात सुनने को तैयार हुआ ईरान
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी सूत्र ने मंगलवार (24 मार्च 2026) को बताया कि अमेरिका-तेहरान के बीच संपर्क हुआ है और ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए स्थायी प्रस्तावों को सुनने को तैयार है. सूत्र ने कहा, 'हाल के दिनों में वाशिंगटन की पहल पर अमेरिका और ईरान के बीच संपर्क हुआ है, लेकिन अभी तक कोई भी बातचीत पूर्ण स्तर तक नहीं पहुंची है. अलग-अलग मध्यस्थों के जरिए मैसेज मिले हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता हो सकता है या नहीं.'
परमाणु हथियार नहीं बनाएगा ईरान













