
भड़काऊ बयान मामले में AIMIM नेता शौकत अली पर पुलिस का एक्शन, मेरठ में केस दर्ज
ABP News
Meerut News In Hindi: एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा भड़काऊ बयान के देने के मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है. मेरठ की लोहिया नगर थाने में शौकत अली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
मेरठ में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, उन पर विवादित बयान देने के मामले में यह मुकदमा दर्ज किया गया है. मेरठ की लोहिया नगर थाने में एआईएमआईएम नेता हाजी शौकत अली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में लोहिया नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.
इस कार्रवाई के संबंध में मेरठ पुलिस के अधिकारी ने बताया है कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शौकत नाम के व्यक्ति द्वारा भड़काऊ भाषण दिया जा रहा है. अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में लोहिया नगर थाना पुलिस ने संज्ञान लिया है. पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी शौकत अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है. AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ईद मिलन के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, यहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि उन्हें 111 नहीं, बल्कि सिर्फ 11 विधायक दे दिए जाएं, मुसलमानों का एनकाउंटर करने वालों का एनकाउंटर होगा.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












