
Microsoft आउटेज: Glitch पता चला, लेकिन कायम है 'ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ', एयरलाइंस, बैंक, स्टॉक सर्वर को ठीक होने में लगेगा वक्त!
AajTak
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी आने से शुक्रवार को दुनिया भर के बड़े बड़े देशों की कई सर्विसेज लगभग बैठ गईं हैं. अमेरिका, ब्रिटेन, भारत, स्पेन, सिंगापुर, इजरायल, सिंगापुर,ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग समेत कई देशों में माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई खराबी की वजह से लोग परेशान रहे.
शुक्रवार को क्राउडस्ट्राइक के एक गलत अपडेट की वजह से पूरी दुनिया में हडकंप मच गया. इस तकनीकी दिक्कत की वजह से भारत समेत दुनिया के कई देशों में हवाई सेवा बुरी तरह प्रभावित हो गईं. दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी. इतना ही नहीं बैंक, हॉस्पिटल, शेयर बाजार, टीवी चैनल, कॉल सेंटर तक भी ठप रहे.
सिविल एविएशन एक्सपर्ट साइबर टेरर की आशंका भी जता रहे हैं हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट की ओर से ऐसी संभावना से इनकार किया जा रहा है. माइक्रोसॉफ्ट की टीम के साथ पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर इस तकनीकी समस्या का समाधान तलाशने के लिए जुटे हैं.लेकिन फिलहाल ऐसा लग रहा है कि, पूरी तरह से सेवाओं को दुरुस्त होने में अभी और समय लगेगा.
सत्य नडेला का पोस्ट माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने पोस्ट करते हुए कहा, ' कल क्राउडस्ट्राइक ने एक अपडेट जारी किया जिसने वैश्विक स्तर पर आईटी सिस्टम को प्रभावित करना शुरू कर दिया. हम इस मुद्दे से वाकिफ हैं और ग्राहकों को उनके सिस्टम को सुरक्षित रूप से ऑनलाइन वापस लाने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए क्राउडस्ट्राइक और पूरी इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.'
क्या रही वैश्विक परेशानी की वजह यह समस्या एक तकनीकी समस्या की वजह से हुई जिसके बारे में वैश्विक साइबर सुरक्षा फ़र्म क्राउडस्ट्राइक ने कहा कि उसने अपने सॉफ़्टवेयर में पहचान की है और इसे हल करने के लिए काम कर रही है. दरअसल क्राउडस्ट्राइक Microsoft को उसके Windows डिवाइस के लिए एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर प्रदान करता है. CBS न्यूज़ को दिए गए एक बयान में Microsoft ने कहा, "क्राउडस्ट्राइक अपडेट की वजह से वैश्विक स्तर पर कई IT सिस्टम बंद हो गए."
एक बयान में, क्राउडस्ट्राइक के सीईओ जॉर्ज कर्ट्ज़ ने कहा कि समस्या की पहचान कर ली गई है और समाधान खोजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि "यह कोई सुरक्षा से संबंधित घटना या साइबर हमला नहीं है. समस्या की पहचान कर ली गई है, उसे अलग कर दिया गया है और उसका समाधान कर दिया गया है."
ये भी पढ़ें: सर्वर ठप होने से थम गईं कंप्यूटर्स की सांसें, जानें- चीन और रूस इससे कैसे बच गए

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








