
MI vs RCB WPL Live Score: ओपनिंग मैच में आरसीबी ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी
AajTak
मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में है. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक जंग होने की उम्मीद है.
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का शुरुआती मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच है. यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में है. मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मुकाबले में हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रही हैं. वहीं स्मृति मंधाना आरीसीबी की कैप्टन हैं.
मुंबई इंडियंस दो बार की चैम्पियन है, जबकि आरसीबी ने एक बार डब्ल्यूपीएल जीता है. मुंबई इंडियंस तो मौजूदा चैम्पियन है और वो अपना टाइटल डिफेंड करने के उद्देश्य से इस सीजन में उतरी है. आरसीबी-एमआई मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
मुकाबले के लिए आरसीबी ने अपनी प्लेइंग-11 में विदेशी प्लेयर्स के तौर पर लॉरेन बेल, ग्रेस हैरिस, नादिन डिक्लर्क और लिन्से स्मिथ को जगह दी है. वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से हेली स्मिथ बीमार होने के चलती इस मुकाबले में नहीं उतरीं. नेट साइवर-ब्रंट, एमेलिया केर, शबनम इस्माइल और निकोला केरी मुंबई की प्लेइंग-11 में शामिल विदेशी खिलाड़ी रहीं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डिक्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ और लॉरेन बेल.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: नेट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), एमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना और सैका इशाक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डिक्लर्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रत्युषा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता और लिन्से स्मिथ.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










