
MG Cyberster: आ गई देश की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट कार, 500KM रेंज... 3.2 सेकंड में 100Kmph की रफ्तार, बुकिंग शुरू
AajTak
MG Cyberster को लेकर कंपनी का दावा है कि ये कार महज 3.2 सेकंड में ही 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. ये देश की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट कार है. एमजी मोटर्स ने इस कार की बुकिंग शुरू कर दी है.
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर (JSW MG Motor) ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में अपने कारों के विस्तृत रेंज को शोकेस किया है. इस बार मोटर शो में कंपनी ने देश की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट कार 'MG Cyberster' को भी शोकेस किया है. दो दरवाजों और दो सीट वाली इस कन्वर्टिबल स्पोर्ट कार ने ऑटो एक्सपो के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी है. तो आइये देखें कैसी है नई एमजी साइबरस्टर.
JSW-MG मोटर इंडिया ने चल रहे ऑटो एक्सपो 2025 में साइबरस्टर की प्री-बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी ने यह भी कहा कि इस कार की आधिकारिक बुकिंग मार्च में शुरू होगी. माना जा रहा है कि, इसकी डिलीवरी अप्रैल में शुरू की जा सकती है. MG Cyberster को विशेष रूप से एमजी सेलेक्ट प्रीमियम शोरूम के माध्यम से बेचा जाएगा.
लुक और डिज़ाइन:
MG Cyberster का डिज़ाइन 1960 के दशक के एमजी बी रोडस्टर से प्रेरित है. कंपनी का दावा है कि ये कार रेट्रो लुक के साथ ही अत्याधुनिक तकनीक से लैस है. इसके फ्रंट बोनट को स्लोपी बनाया गया है, जो नीचे की तरफ झुकता हुआ दिखता है. 20 इंच के अलॉय व्हील से लैस इस इलेक्ट्रिक कार में सीजर डोर्स का इस्तेमाल किया गया है. जो बटन दबाते ही खुलते और बंद होते हैं.
कंपनी का कहना है कि इन दरवाजों को खुलने में 5 सेकंड से भी कम समय लगता है. इसके अलावा इन दरवाजों में सेफ्टी सेंसर भी लगाए गए हैं. जिससे यदि इन दरवाजों के आसपास खड़े होने या इनके खुलते वक्त यदि कोई ऑब्जेक्ट रास्ते में आता है तो ये दरवाजे ऑटोमेटिकली रूक जाते हैं. इससे इनमें हाथ या शरीर के किसी भी अंग के दबने का कोई खतरा नहीं होता है.
कैसा है केबिन:

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











