
Mexican Couple Marriage: आगरा में एक दूजे का हुआ मैक्सिकन कपल, शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी
AajTak
मैक्सिको से आए विदेशी जोड़े ने ताजनगरी आगरा के शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की. दोनों शाहजहां और मुमताज की लव स्टोरी से प्रभावित थे. जब भारत आए तो उन्हें भारतीय संस्कृति से प्यार हो गया. दोनों चाहते थे कि वह हिंदू रीति रिवाज से भारत में शादी करें.
उत्तर प्रदेश के आगरा में विदेशी प्रेमी जोड़े की शादी चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, मैक्सिको सिटी के एक प्रेमी जोड़े ने आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाया. वैदिक मंत्रों के बीच उन्होंने अग्नि के सात फेरे लिए और शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से अपना विवाह संपन्न किया. इस दौरान मैक्सिकन जोड़े के साथ आए उनके परिजन, विदेशी दोस्त और भारत के कई शुभचिंतक शादी में जमकर नाचे.
मैक्सिको के क्लाउडिया और सार्जियो 10 साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे. वे भारतीय संस्कृति से बेहद प्रभावित हैं. उनकी इच्छा थी कि वह हिंदू रीति रिवाज से शादी करें.
क्लाउडिया ने बताया, ''जब ताजमहल की कहानी सुनी तो हम शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी से प्रभावित हुए. हम भी अपने प्यार को हमेशा अमर और यादगार बनाए रखना चाहते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए हमने भारत घूमने का प्लान बनाया. हम आगरा आए और हमें यह जगह काफी अच्छी लगी. हिंदू संस्कृति और रीति रिवाज से हम काफी प्रभावित हुए. फिर हमने तय किया कि हम हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हम यहीं शादी करेंगे."
सार्जियो और क्लाउडिया 7 सितंबर को आगरा आए और उन्होंने अपने दोस्त और लोकल होटल के संचालक गौरव गुप्ता से संपर्क किया. गौरव को उन्होंने अपनी शादी की इच्छा के बारे में बताया.
फिर गौरव गुप्ता ने उनके कहे अनुसार, फतेहाबाद के एक शिव मंदिर में शादी का पूरा इंतजाम करवाया. इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए सार्जियो और क्लाउडिया के मित्र व परिजनों का 20 सदस्य दल 13 सितंबर को आगरा पहुंचा. इस शादी में 25 स्थानीय शुभचिंतक भी शामिल हुए.
ताजमहल का दीदार करके की शादी मैक्सिकन कपल ने सुबह सूर्योदय के समय ताजमहल का दीदार किया और फिर दोपहर में शादी के बंधन में बंध गए. शाम को, जोड़े ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाया और खूब डांस किया. उन्होंने शादी में अपने करीबी लोगों को बुलाया था.

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.











