
Meta ने लॉन्च किए न्यू स्मार्ट ग्लासेस, मिलेगा 3K वीडियो सपोर्ट और डबल बैटरी बैकअप, ये है कीमत
AajTak
Meta ने Oakley के साथ पार्टनरशिप की और स्मार्ट ग्लासेस को लॉन्च किया है. इसमें यूजर्स को 3K वीडियो कैप्चर का सपोर्ट मिलेगा. इसमें फ्रंट पर कैमरा और ओपेन इयर स्पीकर्स भी मिलेंगे, जिनकी मदद से कॉल्स पर बातचीत की जा सकती है. आइये इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं.
Meta ने न्यू स्मार्ट ग्लासेस को अनवील कर दिया है, जो देखने में बहुत ही स्टाइलिश लग रहे हैं. इस बार मार्क जकरबर्ग की कंपनी Meta ने Oakley के साथ पार्टनरशिप की और स्मार्ट ग्लासेस को लॉन्च किया है.
ये स्मार्ट ग्लासेस कई अच्छे फीचर्स और लुक्स के साथ आते हैं. इसमें यूजर्स को 3K वीडियो कैप्चर का सपोर्ट मिलेगा. इसमें फ्रंट पर कैमरा और ओपेन इयर स्पीकर्स भी मिलेंगे, जिनकी मदद से कॉल्स पर बातचीत की जा सकती है और म्यूजिक का एक्सपीरियंस भी कर सकेंगे.
इतनी रखी है कीमत
Limited-edition Oakley Meta HSTN मॉडल की कीमत 499 अमेरिकी डॉलर (करीब 43,204 रुपये) है, जिसका प्री ऑर्डर 11 जुलाई से शुरू होगा. अन्य Oakley model की शुरुआती कीमत 399 अमेरिकी डॉलर (करीब 34,546 रुपये) होगी, जिनकी सेल इन गर्मियों के बाद से शुरू होगी.
मार्क जकरबर्ग ने किया पोस्ट
मार्क जकरबर्ग ने किया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads पोस्ट किया है, इसमें उन्होंने नए स्मार्ट ग्लासेस का स्वैग दिखाया है. यहां उन्होंने लेटेस्ट लाइनपअप के स्मार्ट ग्लास को पहनकर एक अपनी एक पिक्चर शेयर की है. साथ ही उन्होंने न्यू ग्लासेस की भी अलग-अलग पिक्चर शेयर की है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











