
Mercedes की देश में पहली एसयूवी Maybach GLS 600 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
AajTak
Mercedes बेंज ने भारतीय बाजार में अपनी पहली एसयूवी Maybach GLS 600 मंगलवार को लॉन्च की है. ये देश में उसकी फ्लैगशिप एसयूवी होगी. जानें इसके फीचर्स और कीमत
लक्जरी कार कंपनी मर्सडीज बेंज ने आज एक ऑनलाइन इवेंट में अपनी Maybach GLS 600 एसयूवी को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया. देश में कंपनी की Myabach ब्रांड के तहत ये पहली पेशकश है, साथ ही उसकी पहली फ्लैगशिप एसयूवी भी. Join us for the unveiling of the all-new Mercedes-Maybach GLS. https://t.co/ob85ECj0gm 2019 में हुई थी ग्लोबल लॉन्चिंग Maybach GLS 600 की ग्लोबल लॉन्चिंग 2019 में हुई थी और अब इसे इंडियन मार्केट में उतारा गया है. कंपनी इसे भारत में कंप्लीट बिल्ट यूनिट (यानी बनी बनाई कार) के रूप में आयात करेगी. GLS एसयूवी के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड Maybach GLS 600 कंपनी की सामान्य GLS एसयूवी पर बेस्ड है, साथ ही अन्य सभी Maybach की तरह इसमें क्रोम रेडिएटर ग्रिल और बंपर के लिए एंड टू एंड क्रोम ग्रिल जैसे प्रीमियम फीचर हैं जो इसे क्लासी लुक देते है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










