
Meerut Murder Case: कत्ल से पहले दोस्त संग बाइक पर दिखा सौरभ, मुस्कान के लिए ले गया था खाना, देखिए आखिरी CCTV VIDEO
AajTak
Meerut Murder Case: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस केस से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सौरभ राजपूत आखिरी बार जिंदा नजर आ रहा है. ये फुटेज 3 मार्च की रात 11.49 बजे का है. इसमें सौरभ एक दोस्त के साथ बाइक पर अपने घर की ओर आता हुआ दिख रहा है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस केस से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सौरभ राजपूत आखिरी बार जिंदा नजर आ रहा है. ये सीसीटीवी फुटेज 3 मार्च की रात 11.49 बजे का है. इसमें सौरभ अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर अपने घर की ओर आता हुआ दिख रहा है. बताया जा रहा है कि वो अपने परिवार के लिए खाना लेने गया था. यही खाना खाने के बाद सौरभ बेहोश हो गया.
इसके बाद उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर उसकी बेहरमी से हत्या कर दी. इस सीसीटीवी में सौरभ के साथ बाइक पर बैठा दूसरा शख्स उसका दोस्त बताया जा रहा है, लेकिन उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है. इसके साथ ही इलाके में स्थित दूसरे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी लिए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा हासिल की जा सके. वारदात में शामिल लोगों का पता लगाया जा सके.
देखें सौरभ राजपूत का आखिरी वीडियो...
इस वक्त मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद हैं. वहां उनकी हालत खराब है. वो लगातार नए-नए डिमांड कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि ड्रग्स और शराब के आदि दोनों आरोपी जेल प्रशासन से नशे की मांग कर रहे हैं. उनको मारिजुआना और मॉर्फिन का इंजेक्शन चाहिए, जिसके नहीं जाने पर उन दोनों से खाना खाने से इनकार कर दिया है. दोनों को नशीली दवाओं की लत के लक्षण महसूस हो रहे हैं.
जेल अधिकारियों का दावा है कि दोनों एक ही बैरक में एक साथ रहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें बताया गया कि नियमों के अनुसार ऐसा संभव नहीं है. मुस्कान ने सरकारी वकील की भी मांग की है. उसको पता है कि उसका परिवार उससे परेशान है. उसकी मदद नहीं करेगा. जेल सूत्रों ने कहा, "मुस्कान और साहिल ठीक से सो नहीं पा रहे हैं. वे खाने-पीने से भी इनकार कर रहे हैं. उन दोनों बेचैनी में बैरक में घूमते हुए देखा गया है. वो अपने लिए ड्रग्स मांग रहे हैं."
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा, "साहिल और मुस्कान दोनों ही लंबे समय से नशा कर रहे हैं. इसके कारण उन्हें बेचैनी की समस्या हो रही है. रात में नींद भी नहीं आ रही है." उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उनके लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए दवाएं दी हैं. एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है. जांच में पता चला है कि दोनों नियमित रूप से ड्रग्स और शराब का सेवन करते रहे हैं. दोनों के जेल आने के बाद से उनसे कोई मिलने नहीं आया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










