
Meerut Metro: 120KM रफ्तार, 700 लोगों की कैपेसिटी और Aesthetic डिजाइन... सामने आईं मेरठ मेट्रो की तस्वीरें
AajTak
नमो भारत के बाद अब जल्द ही मेरठ मेट्रो की शुरुआत की जाएगी. आपको बता दें कि मेरठ मेट्रो में लगे ट्रेन के 100 फीसदी पार्ट्स स्वदेशी (देश में निर्मित) हैं. मेरठ मेट्रो ट्रेन की स्पीड 135 किमी प्रति घंटे होगी.
Meerut Metro: नमो भारत के बाद अब जल्द ही मेरठ मेट्रो की शुरुआत होने वाली है. मेरठ मेट्रो में लगे ट्रेन के 100 फीसदी पार्ट्स स्वदेशी (देश में निर्मित) हैं. मेरठ मेट्रो ट्रेन की अधिकतम स्पीड 135 किमी प्रति घंटे होगी. इस मेट्रो ट्रेन का कॉन्ट्रैक्ट मेसर्स एल्सटॉम (पूर्व में मेसर्स बॉम्बार्डियर) को दिया गया है. मेरठ मेट्रो के कोच मेसर्स एल्सटॉम के द्वारा ही बनाए जाएंगे. इस कॉन्ट्रैक्ट में 15 सालों तक रोलिंग स्टॉक का रखरखाव भी शामिल है. इसका निर्माण गुजरात के सावली में किया जा रहा है. देश में ऐसा पहली बार है, जब नमो भारत ट्रेनें और मेरठ मेट्रो दोनों ही दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS के इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलेंगी. इस ऑपरेशन को सफल बनाने लिए NCRTC ने यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (ETCS) लेवल 2 को हाइब्रिड लेवल 3 के साथ लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन में लागू किया है.
मेरठ मेट्रो में होगी ये सुविधाएं
- इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी, आरामदायक सीटों की सुविधा है. सामान रखने के लिए रैक, ग्रैब हैंडल, यूएसबी मोबाइल डिवाइस चार्जिंग सुविधा, सीसीटीवी कैमरे, डायनामिक रूट मैप्स, इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक लाइट्स की सुविधा मिलेगी.
- मेरठ मेट्रो में 3 कोच होंगे. इसमें एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई 2x2 ट्रांसवर्स और लोंगिट्यूडनल बैठने की व्यवस्था होगी. जिसमें प्रत्येक ट्रेन में यात्रियों के बैठने के लिए 173 सीट होंगे और एक साथ 700 लोग यात्रा कर सकते हैं.
- इस मेट्रो ट्रेन के स्टेशनों पर भी यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा. इसके स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म स्क्रीन वाले दरवाजे होंगे जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










