
McDonald के बर्गर में कीड़े और जिंदा मक्खी! लड़की ने शेयर की तस्वीरें
AajTak
McDonald's के बर्गर खाकर लड़की ने बीमार पड़ जाने का दावा किया. लड़की ने कहा, जैसे ही उन्होंने चीज बर्गर खाने के लिए खोला, इसके अंदर से मक्खी उड़कर बाहर निकली. चंद सेकंड के बाद बर्गर के अंदर कीड़े मिले. इस मामले में McDonald's ने भी अपना बचाव किया और बयान जारी किया.
McDonald's की ग्राहक ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. ग्राहक का दावा है कि वह चीज बर्गर खाने को तैयार थीं, तभी उसमें से मक्खी उड़ती हुई निकली. लड़की का दावा है इस बर्गर में कीडे़ भी थे. लड़की ने अपनी आपबीती फेसबुक पर शेयर की. चीज बर्गर को खाने से पहले लड़की ने एक दूसरा बर्गर खाया था.
बर्मिंघम (ब्रिटेन) में रहने वाली जॉर्जिया पूले (Georgia Poole) 18 साल की हैं. उन्होंने आपबीती के फोटो फेसबुक पर अपलोड किए. 'द मिरर' में प्रकाशित रिपोर्ट में जॉर्जिया ने दावा किया कि वह पिछले सप्ताह ही McDonald's की स्थानीय ब्रांच में गई थीं. उसने यहां से कुछ डिश पैक करवाई और घर आ गईं.
पेशे से वेटरनरी नर्स जॉर्जिया ने जैसे ही डबल चीजबर्गर को खोला, इसके अंदर से मक्खी उड़ती हुई नजर आई. वहीं चंद सेकंड के बाद जॉर्जिया ने नोटिस किया कि बर्गर के अंदर खीरे के नीचे कीड़े चल रहे थे.
NeedToKnow.Online से बातचीत में जॉर्जिया ने कहा, 'मैं यह सोच रही हूं कि अगर मैंने मक्खी को उड़ते हुए नहीं देखा होता तो शायद मैं उसे खा जाती...मैं यह सोच रही हूं कि आखिर McDonald's ने जिंदा मक्खी को कैसे पैक कर दिया?
जॉर्जिया ने कहा कि डबल चीज बर्गर खाने से पहले मैंने 'बिग मैक' खा लिया था. यह सोचकर ही मैं बीमार महसूस कर रही हूं. इसके बाद मेरे पेट में दर्द होने लगा.
जॉर्जिया ने कहा कि सोचकर ही खुद से घृणा हो रही है. जॉर्जिया ने यह कसम भी खाई कि वह भविष्य में कभी भी McDonald's नहीं जाएंगी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










