
MCD Polls: दिल्ली निकाय चुनावों की तैयारी में जुटी बीजेपी, ऐसे नेताओं को टिकट देने का बनाया मन
ABP News
Delhi Civic Body Elections: बैजयंत पांडा ने दिल्ली बीजेपी की कार्यकारिणी बैठक में कहा कि चुनाव के टिकट की इच्छा रखने वाले लोगों को नेताओं की 'गणेश परिक्रमा' करना बंद कर देनी चाहिए.
MCD Polls: बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली इकाई के प्रभारी बैजयंत पांडा ने सोमवार को कहा कि साफ छवि और लोगों के बीच काम करने के अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले नेताओं को ही एमसीडी चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा. उन्होंने यह बयान दिल्ली बीजेपी की कार्यकारिणी बैठक में दिया. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि चुनाव के टिकट की इच्छा रखने वाले लोगों को नेताओं की "गणेश परिक्रमा" करना बंद कर देनी चाहिए और लोगों के बीच जाकर काम करना चाहिए.
साफ छवि वाले नेताओं को मिलेगा टिकटपांडा ने कहा कि साफ छवि वाले नेताओं को ही चुनाव में टिकट मिलेगा. इसके साथ ही टिकट देते वक्त जीत की क्षमता को भी ध्यान में रखा जाएगा. गौरतलब है कि दिल्ली के तीन नगर निगमों पर 2007 से लगातार बीजेपी का शासन रहा है और ऐसे में बीजेपी को इस बार अगले साल की शुरुआत में होने वाले निकाय चुनावों में एंटी-इनकंबेंसी (सत्ता विरोधी लहर) का सामना करना होगा. साथ ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी चुनाव में कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेंगी.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












