
'MCD में BJP का मेयर बनाने के लिए बनाया मास्टर प्लान', आम आदमी पार्टी ने LG के खिलाफ खोला मोर्चा
AajTak
दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आम आदमी पार्टी ने एलजी पर एल्डरमैन यानी मनोनित पार्षदों के साथ ही प्रोटेम स्पीकर के चयन में भी बेईमानी करने का आरोप लगाया है. आम आदमी पार्टी ने मनोनित पार्षदों की हिस्ट्री भी बताई है और एलजी पर कई आरोप लगाए हैं.
दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सदस्यों के बीच हुई लड़ाई अब निगम के एडमिनिस्ट्रेटर उपराज्यपाल (एलजी) तक आ गई है. हर किसी की नजरें जब एलजी की ओर लगी हैं कि वे इसे लेकर क्या एक्शन लेते हैं, केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
आम आदमी पार्टी ने एलजी वीके सक्सेना पर फ्रॉड करने का आरोप लगाया है. आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने रविवार को आरोप लगाया कि एलजी ने निगम प्रशासन का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञों की बजाय बीजेपी के कार्यकर्ताओं को गैरकानूनी तरीके से एल्डरमैन बनाया है. उन्होंने कहा कि संविधान का आर्टिकल 243R कहता है कि एल्डरमैन वे लोग होंगे जिन्हें निगम प्रशासन का खास अनुभव होगा, विशेषज्ञ हों.
सौरभ भारद्वाज ने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार के एलजी ने चुनी हुई सरकार को दरकिनार करके बेईमानी से बीजेपी के चैयरमेन-स्टैडिंग कमेटी सदस्य बनाने के लिए मास्टर प्लान बनाया है. उन्होंने कहा कि एलजी ने बीजेपी के जिला स्तर के नेताओं के साथ प्लान बनाया कि जोन के अंदर चैयरमेन भाजपा का बन जाए. सौरभ ने आगे कहा कि नैतिकता के पहाड़ पर चढ़कर सीएम केजरीवाल को गाली देने वाले एलजी, बीजेपी के कार्यकर्ताओं को ढूंढ कर ले आए.
सत्या की जगह नीमा भगत को होना चाहिए पीठासीन अधिकारी
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि मानदंडों के मुताबिक देखें तो सत्या शर्मा की जगह नीमा भगत को एमसीडी का पीठासीन अधिकारी होना चाहिए लेकिन यहां भी बेईमानी की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और एलजी प्रोटेम मेयर को लेकर बेईमानी इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उसके जरिए वे मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव एक साथ करवाना चाहते हैं. जिससे आम आदमी पार्टी 5 साल तक कोर्ट में लड़ती रहे और बीजेपी बेईमानी से एमसीडी की सत्ता पर काबिज रहे.
उन्होंने कांग्रेस को भी निशाना पर लिया और कहा कि वो बीजेपी को रोकने की कोशिश का दिखावा करती है. एमसीडी मेयर चुनाव से कांग्रेस का वॉकआउट करना बीजेपी को लाभ दिलाने की कोशिश है. आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एलजी के ऑफिस से सप्ताह में तीन बार प्रेस रिलीज आती है जिसमें मुख्यमंत्री और हमारी पार्टी को लेकर बहुत अमर्यादित भाषा का उपयोग किया जाता है. उन्होंने कहा कि ऐसा तब है जब राज्यपाल ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं कि संविधान का उनसे बड़ा रक्षक कोई है ही नहीं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






