
MCD में एल्डरमैन वाले फैसले से सदन में वोटों का गणित कितना बदलेगा, क्या मेयर चुनाव पर कोई फर्क पड़ेगा?
AajTak
सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया कि एलजी अब नगर निगम (MCD) में 10 एल्डरमैन को नामित करने के लिए स्वतंत्र हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एलजी को इस बाबत निर्वाचित सरकार की सहायता और सलाह के अनुसार काम करने की जरूरत नहीं है.
दिल्ली नगर निगम (MCD) में एल्डरमैन की नियुक्ति कौन करेगा? सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है. SC में जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने फैसला सुनाया और कहा, दिल्ली के उपराज्यपाल MCD में एल्डरमैन की नियुक्ति कर सकते हैं. उपराज्यपाल को यह अधिकार है कि वो दिल्ली कैबिनेट की सलाह के बिना भी एल्डरमैन की नियुक्ति कर सकते हैं. यानी उपराज्यपाल स्वतंत्र रूप से एमसीडी में 10 एल्डरमैन को नामित कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जानिए MCD के सदन में वोटों का क्या गणित बदलेगा? क्या मेयर चुनाव पर कोई फर्क पड़ेगा?
SC के फैसले से दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को झटका लगा है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा का कहना था कि उपराज्यपाल का ये वैधानिक अधिकार कर्तव्य है कि वो एल्डरमैन की नियुक्ति करें और इसे पूरा करने के लिए वो राज्य की कैबिनेट की सलाह लेने के लिए भी बाध्य नहीं हैं. 1993 के डीएमसी अधिनियम में सबसे पहले एलजी को मनोनीत करने की शक्ति प्रदान की गई थी. दिल्ली के उपराज्यपाल से अपेक्षा की जाती है कि वे कानून के आदेश के अनुसार काम करेंगे, ना कि मंत्रिपरिषद की मदद और सलाह के अनुसार. इससे पहले एलजी की ओर से 10 एल्डरमैन (पार्षद) मनोनीत किए जाने के फैसले के खिलाफ दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. दिल्ली सरकार का कहना था कि उससे सलाह- मशविरा के बिना एलजी ने मनमाने तरीके से इनकी नियुक्ति की है. ये नियुक्ति रद्द होनी चाहिए.
बीजेपी को राहत, कांग्रेस को मिली संजीवनी...
दरअसल, ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे के बाद जिस तरह से एमसीडी की किरकिरी हुई है, ऐसे में सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले पर टिकी हुई थी. MCD चुनाव के सवा साल बाद ही सही, सदन में सबसे पावरफुल फाइनेंशियल कमेटी यानी स्टैंडिंग कमेटी बनने का रास्ता साफ हो गया है. एल्डरमैन की नियुक्ति बीजेपी के लिए बहुत बड़ी राहत है तो आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन के चुनाव में अब कांग्रेस किंगमेकर होगी. चूंकि, स्टैंडिंग कमेटी में जीत के लिए 10 वोट चाहिए. एल्डरमैन की नियुक्ति जायज होने के बाद बीजेपी के पास आठ वोट हैं तो आम आदमी पार्टी के पास अब भी 9 वोट हैं.
यह भी पढ़ें: 'MCD में एल्डरमैन की नियुक्ति LG का अधिकार', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देखें एक और एक ग्यारह
कांग्रेस के पास स्टैंडिंग कमेटी की चाभी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










