
MCD चुनाव को लेकर AAP ने बनाई खास रणनीति, प्रत्याशियों को हाई लेवल मीटिंग में दिया जीत का मंत्र
AajTak
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी. वहीं 7 दिसंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे. चुनाव को लेकर AAP और बीजेपी ने 250 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इस बार दोनों में कड़ा मुकाबला है. AAP ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की.
दिल्ली की 250 सीटों पर एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तैयारी और तेज कर दी है. AAP ने सोमवार एमसीडी चुनाव के उम्मीदवारों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. इसमें एमसीडी चुनाव के लिए विकेंद्रीकृत रणनीति पर चर्चा की गई. उम्मीदवारों को बूथ स्तर पर पदयात्रा, डोर टू डोर, जनसभा के निर्देश दिए गए. साथ ही एक-एक उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. यह बैठक दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में की गई.
बैठक में मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव का संदेश हमेशा याद रखना है, हर बूथ पर रोज 4-5 जनसंवाद जरूरी है. वहीं आप नेता गोपाल राय ने कहा कि हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगाना है. सभी उम्मीदवार जब भी पदयात्रा निकालेंगे, चुनाव प्रचार के दौरान संदेश नहीं भूलना है. पदयात्रा किस प्रकार करनी है, इसकी तैयारी पहले से की जाए. AAP के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने सभी उम्मीदवारों को जनता से जमीनी स्तर पर जुड़कर उनकी समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए हैं.
महिलाओं को साधने की कवायद में आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी कभी दिल्ली में कूड़े की सियासत को लेकर बीजेपी को घेर रही है तो कभी मतदाताओं को लुभाने के लिए विकास की सौगात दी रही है. दिल्ली की साफ-सफाई और कूड़े के ढेर को लेकर केजरीवाल एमसीडी का एजेंडा सेट कर रहे हैं.
केजरीवाल ने 3 नवंबर को दिल्ली की महिलाओं के लिए विशेष चार 'महिला मोहल्ला क्लीनिक' की सौगात दी, जहां महिलाओं को अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं, जांच और दवाइयां मुफ्त उपलब्ध मिलेंगी. यहां पर 12 साल के कम उम्र के बच्चों का इलाज किया जाएगा.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










