
Mayank Yadav: मयंक यादव... रफ्तार का सौदागर, IPL खेलने के लिए तैयार! कब खेलेंगे टीम इंडिया के लिए अगला मैच?
AajTak
Mayank Yadav Latest News: मयंक यादव इस समय NCA (नेशनल क्रिकेट अकादमी) में हैं, और रिहैब कर रहे हैं. आने वाले दिनों में उम्मीद है कि आईपीएल 2025 में मयंक यादव खेलते हुए दिखेंगे. ऐसे में सवाल है कि नेशनल टीम के लिए वो कब खेलेंगे?
Mayank Yadav Latest Update: मयंक यादव ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल 2024 के दौरान रफ्तार के सौदागर बनकर उभरे. उनकी स्पीड का हर कोई कायल हुआ. लगा भारत को तेज गेंदबाजी की 'बुलेट एक्सप्रेस' मिल गई है. पर अब सवाल है कि आखिर मयंक यादव कब टीम इंडिया के लिए खेलते दिखेंगे.
सवाल यह भी है कि क्या मयंक यादव आईपीएल 2025 तक फिट हो पाएंगे? लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के साथ उनकी फिटनेस पर काम कर रही है. कोच जस्टिन लैंगर और मेंटर जहीर खान को भी उन्हें लेकर पॉजिटिव उम्मीद है, लेकिन वे यह भी स्पष्ट कर रहे हैं कि वे उन्हें वापस लाने में जल्दबाजी नहीं करेंगे.
वहीं, सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि अगर आईपीएल में खेलते हुए यह स्पीडस्टार एक बार फिर इंजर्ड होता है, तो वह टीम इंडिया के लिए कब खेलेगा? दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मयंक ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भाग लिया था. भारत के लिए अपनी डेब्यू सीरीज में मयंक ने शानदार खेल दिखाते हुए 3 मैचों में 6.91 की इकोनॉमी रेट से 4 विकेट लिए थे.
जहीर खान ने मंगलवार को लखनऊ में मयंक यादव को लेकर अपडेट बताया. जहीर ने कहा- NCA के साथ उनकी रिकवरी और फिटनेस पर बातचीत हुई है, इसलिए हम उनके साथ काम कर रहे हैं. हमें उनसे सपोर्ट की भी उम्मीद है, क्योंकि वह न केवल LSG के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि वह भारतीय क्रिकेट के लिए भी महत्वपूर्ण है.
यानी एक बात तो साफ है कि मयंक यादव के साथ लखनऊ की टीम का मैनेजमेंट भी कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है. मयंक के लिए साल 2024 चोटों से प्रभावित रहा, बीच-बीच में उन्होंने LSG और भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











