
Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या आज, शनि के प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय
AajTak
Mauni Amavasya 2023: इस बार मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 यानी आज मनाई जा रही है. मौनी अमावस्या के दिन श्रीहरि विष्णु और सूर्य नारायण का पूजन किया जाता है. इस दिन सुबह स्नान करके सूर्य भगवान को अर्घ्य जरूर देना चाहिए और उनको मंत्रों का उच्चारण जरूर करना चाहिए. साथ ही श्रीहरि के मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए.
Mauni Amavasya 2023: माघ महीने की शुक्ल पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है. इस बार मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 यानी आज मनाई जा रही है. इस दिन मौन रहने का विशेष महत्व होता है. इस दिन मौन रहकर अपने मन और वाणी पर संयम रखना चाहिए. इसको शनैश्चरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन मंत्रों का जप करके सिद्धियां हासिल की जा सकती है.
मौनी अमावस्या के दिन मन में कोई भी गलत विचार नहीं लाने चाहिए. इस दिन मंत्रों का जप करने से नकारात्मक ऊर्जा का समापन भी होता है. मौनी अमावस्या के दिन श्रीहरि विष्णु और सूर्य नारायण का पूजन करना शुभ माना जाता है. इस दिन सुबह स्नान करके सूर्य भगवान को अर्घ्य जरूर देना चाहिए और उनके मंत्रों का उच्चारण जरूर करना चाहिए.
क्यों खास हैं मौनी अमावस्या?
कई सालों के बाद मौनी अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है. इस दिन जप तप करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है. इस दिन शनिदेव की आराधना भी करनी चाहिए. जिन पर साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है उन्हें इस दिन दान कर्म जरूर करना चाहिए. जिससे की सभी ग्रह दोष दूर हो जाएं. इस दिन खीर बनानी चाहिए और खीर को जलते हुए उपले के ऊपर अपने पितरों को अर्पित करना चाहिए.
शनि देव के कष्टों से बचने के लिए इस दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. वहीं शनिदेव को काला तिल अर्पित करें. शमी के पत्ते अर्पित करें. साथ ही इस दिन शनिदेव को नीला फूल अर्पित करें. अगर घर में कोई आर्थिक संकट है तो शनैश्चरी अमावस्या के दिन माता लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करना चाहिए. इस दिन दान और पुण्य करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
मौनी अमावस्या के दिन करें ये 5 काम

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










