
Mauni Amavasya 2023: आज है मौनी अमावस्या, गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
AajTak
Mauni Amavasya 2023: आज पूरे देश में मौनी अमावस्या का त्योहार मनाया जा रहा है. आज के दिन स्नान और दान करना सबसे शुभ माना जाता है. वहीं श्रद्धालुओं की गंगा के तट पर भारी भीड़ उमड़ी हुई है. लोग दूर दूर से इस दिन गंगा में स्नान करने आते हैं.
Mauni Amavasya 2023: माघ महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. इस दिन मौन रहकर किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है. मौनी अमावस्या पर स्नान करने के साथ-साथ दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है. इस साल मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 यानी आज मनाई जा रही है. मौनी अमावस्या को शनैश्चरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है.
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं से लगाई डुबकी
मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. वहीं, बक्सर में मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर श्रद्धालुओें की भारी भीड़ उमड़ रही है. राम रेखा घाट में उत्तरायणी गंगा के तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. बक्सर (बिहार) के प्रसिद्ध राम रेखा घाट और यूपी के कई जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध मौनी आमवास्या पर आज आस्था की डुबकी लगाई है.
बक्सर के राम रेखा घाट पर बिहार के गोपाल गंज से आए एक श्रद्धालू ने बताया,"मैं गोपाल गंज से आया हूं और मौनी आमवास्या पर बक्सर के रामरेखा घाट पर स्नान करना मेरे लिए गर्व की बात है" . वहीं राम रेखा घाट के पंडित जी ने बताया," आज के दिन उत्तरायणी गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. ऐसे में आज के दिन श्रद्धालू भारी संख्या में आते हैं और पूजा पाठ करते हैं. हालांकि, बारिश ने कुछ देर खलल जरूर डाला लेकिन श्रद्धालुओं के आगे इसकी भी नहीं चली. राम रेखा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जारी है.
मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के मुताबिक, मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 यानी आज सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर शुरू हो चुकी है और इसका समापन 22 जनवरी यानी कल रात 02 बजकर 22 मिनट पर होगा. उदया तिथि के मुताबिक, मौनी अमावस्या आज ही मनाई जा रही है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










