Mauni Amavasya 2021: मौनी अमावस्या पर कुंभ का दूसरा स्नान, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
AajTak
आज मौनी अमावस्या के मौके पर भी लाखों श्रद्धालु हरिद्वार में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. वहीं प्रयागराज में भी कुंभ के स्नान का खास महत्व होता है. त्रिवेणी संगम में कुंभ का स्नान करने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं.
आज मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2021) के दिन कुंभ का दूसरा स्नान किया जा रहा है. आज सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. आपको बता दें कि इस बार कुंभ मेले में 6 प्रमुख स्नान हैं. इसका पहला स्नान मकर संक्रांति के दिन था. कुंभ का तीसरा स्नान 16 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन होगा. वहीं चौथा स्नान 27 फरवरी को माघ पूर्णिमा की तिथि पर, पांचवां स्नान 13 अप्रैल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर और छठवां प्रमुख प्रमुख स्नान 21 अप्रैल को राम नवमी पर होगा. आज मौनी अमावस्या के मौके पर भी लाखों श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में गंगा स्नान किया. मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त 10 फरवरी की रात 01 बजकर 10 मिनट से 11 फरवरी की रात 12 बजकर 27 मिनट तक है. आपको बता दें कि प्रयागराज में भी कुंभ के स्नान का खास महत्व होता है. त्रिवेणी संगम में कुंभ का स्नान करने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं. कुंभ के पहले तीर्थंकर ऋषभ देव ने इसी दिन अपनी लंबी तपस्या का मौन व्रत तोड़ा था और संगम के पवित्र जल में स्नान किया था. माघ महीने को पुण्य का महीना माना जाता है और माघ मास के सभी स्नान पर्वों में मौनी अमावस्या का स्नान सबसे पुण्यकारी होता है. मौनी अमावस्या का दिन पूर्वजों के तर्पण, स्नान, दान आदि के लिए बहुत ही फलदायी होता है. मान्यता है कि कुंभ में स्नान करने से हर तरह की बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












