
Mate X2: Huawei का नया फोल्डेबल फोन 50MP कैमरे के साथ लॉन्च, कीमत 2 लाख से ऊपर
AajTak
Huawei Mate X2 फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है. इसे 2019 में फरवरी में लॉन्च हुए Huawei Mate X के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है. Mate X2 के फोल्ड होने का तरीका पिछले मॉडल की तुलना में अलग है.
Huawei Mate X2 फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है. इसे 2019 में फरवरी में लॉन्च हुए Huawei Mate X के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है. Mate X2 के फोल्ड होने का तरीका पिछले मॉडल की तुलना में अलग है. अब ये गैलेक्सी फोल्ड की तरह अंदर की तरफ फोल्ड होता है. Huawei Mate X2 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 17,999 (लगभग 2.01 लाख रुपये) और 8GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 18,999 (लगभग 2.12 लाख रुपये) रखी गई है. इसे ब्राइट ब्लैक, आइस क्रिस्टल ब्लू, आइस क्रिस्टल पावजर और वाइट ग्लेज कलर ऑप्शन में उतारा गया है. फिलहाल कंपनी ने Mate X2 की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के संदर्भ में जानकारी नहीं दी है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










