
Maruti e Vitara की फुल प्राइस लिस्ट आउट! बैटरी के साथ कीमत है इतनी, जानें कैसे मिलेगी फ्री चार्जिंग की सुविधा
AajTak
मारुति सुजुकी ने हाल ही में Maruti e Vitara को बैटरी-एज-ए-सर्विस (Baas) स्कीम के तहत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में पेश किया था. जिसमें बैटरी की कीमत शामिल नहीं है. अब इस कार की फुल प्राइस लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें बैटरी के साथ भी कार की कीमत का खुलासा हुआ है.
Maruti e Vitara Full Price List: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने आखिरकार अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार Maruti e Vitara की कीमतों का ऐलान कर दिया है. कई ऑटो इवेंट्स में शोकेस होने के बाद अब यह कार आधिकारिक तौर पर बाजार में बिक्री के लिए उतर चुकी है. NCR क्षेत्र के डीलरशिप सूत्रों के अनुसार, बैटरी के साथ e Vitara की एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये से शुरू होकर 20.01 लाख रुपये तक जाती है.
कंपनी ने बीते कल मारुति ई-विटारा की कीमतों का ऐलान किया था. उस वक्त इस एसयूवी को केवल बैटरी-एज-ए-सर्विस (Baas) स्कीम (बिना बैटरी के) के तहत पेश किया गया था. इस सब्सक्रिप्शन प्लान में इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके अलावा ग्राहकों को बैटरी के लिए 3.99 रुपये प्रतिकिमी के हिसाब से रेंटल प्रोग्राम चुनना होगा. लेकिन अब इस एसयूवी की पूरी प्राइस लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसमें कार को बैटरी के साथ भी खरीदा जा सकता है.
मारुति सुजुकी e Vitara को कंपनी तीन वेरिएंट में पेश कर रही है. इनमें Delta, Zeta और Alpha शामिल हैं. एंट्री लेवल Delta वेरिएंट में 49kWh की बैटरी दी गई है. बैटरी के साथ इसकी कीमत 15.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है. वहीं BaaS विकल्प चुनने पर इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो जाती है, जिसके साथ प्रति किलोमीटर 3.99 रुपये का बैटरी चार्ज देना होगा.
Zeta वेरिएंट में 61kWh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये है. यह वेरिएंट छोटे बैटरी पैक में उपलब्ध नहीं होगा. टॉप वेरिएंट Alpha भी 61kWh बैटरी के साथ आता है. इसमें ADAS लेवल-2, फिक्स्ड ग्लास सनरूफ और 9-स्पीकर Infinity साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.79 लाख रुपये रखी गई है. इन दोनों वेरिएंट में ग्राहकों को BaaS स्कीम के तहत 4.39 रुपये प्रतिकिमी का बैटरी चार्ज देना होगा. इसके अलावा अल्फा डुअल-टोन वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 20.01 लाख रुपये है.
मारुति सुजुकी e Vitara के साथ ग्राहकों को खास सुविधाएं भी मिल रही हैं. कंपनी 'e for me' ऐप पेश कर रही है, जिसके जरिए पहले साल में 1,000 यूनिट तक फ्री चार्जिंग का लाभ मिलेगा. इस ऐप का इस्तेमाल देशभर में किया जा सकेगा. कंपनी का कहना है कि, ई विटारा की खरीद पर ग्राहकों को करीब 50 हजार रुपये कीमत का होम चार्जर भी फ्री दिया जाएगा.
Maruti e Vitara में मॉडर्न 3-इन-1 इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है, जिसमें मोटर, इन्वर्टर और ट्रांसमिशन एक साथ शामिल हैं. 49kWh बैटरी वेरिएंट 144bhp की पावर और 189Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं 61kWh बैटरी वर्जन से 174bhp की पावर और 189Nm का टॉर्क मिलता है. दोनों बैटरी पैक सेल-टू-पैक तकनीक पर बेस्ड हैं और इनमें खास थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है, जो -30 डिग्री से लेकर 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में काम कर सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










