
Maruti e Vitara का प्रोडक्शन शुरू, PM नरेंद्र मोदी ने किया फ्लैग-ऑफ, 100 देशों में एक्सपोर्ट होगी SUV
AajTak
Maruti e Vitara को इस साल जनवरी में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में भी पेश किया गया था. मारुति की ये पहली इलेक्ट्रिक कार दो अलग-अलग बैटरी पैक (49kWh और 61kWh) के साथ आ रही है. सिंगल चार्ज में ये एसयूवी 500 किमी की रेंज देगी.
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने आज अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार 'Maruti e Vitara' को फ्लैग-ऑफ किया. इस दौरान पीएम ने अहमदाबाद के हंसलपुर स्थित प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का भी उद्घाटन किया. आज से मारुति सुजुकी की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है, जिसे जापान, यूरोप सहित दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा.
पीएम मोदी ने मारुति सुजुकी के इस प्लांट में आज से कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार 'Maruti e Vitara' के प्रोडक्शन के लिए असेंबली लाइन का उद्घाटन किया है. यानी आज से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का लोकल प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है, जिसे दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाएगा. बैटरी इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, तोशिबा, डेंसो और सुजुकी के ज्वाइंट वेंचर वाले टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का लोकल उत्पादन शुरू किया गया है. इसके साथ, अब 80 प्रतिशत से अधिक बैटरी का निर्माण घरेलू स्तर पर किया जा सकेगा, जिससे भारत के क्लीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग टार्गेट को बल मिलेगा. भारत इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है. ऐसे में गुजरात में टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट इस लक्ष्य की तरफ बढ़ने में भारत को ख़ासा मदद करेगा. हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर गुजरात (SMG) प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता अब 10 लाख यूनिट से ज्यादा है, जो इस नए असेंबली लाइन के शुरू होने के बाद और भी बढ़ जाएगी. घरेलू और निर्यात बाजारों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए हंसलपुर प्लांट की शुरुआत मार्च 2014 में की गई थी. यहाँ सबसे पहले मारुति सुजुकी बलेनो का उत्पादन हुआ और फिर जनवरी 2018 में नेक्स्ट जेनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक का प्रोडक्शन शुरू किया गया. अब यहां से मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti e Vitara का भी उत्पादन होगा. जो न केवल भारत में बल्कि दुनिया के कई देशों में निर्यात किया जाएगा.
नई मारुति ई-विटारा की बात करें तो इसका लुक-डिजाइन और यहां तक की साइज भी पिछले साल कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश की गई Maruti eVX जैसा ही है. हालांकि कुछ शार्प एंगल्स को कम जरूर किया गया है. इसके आगे और पीछे की तरफ ट्राई-स्लैश एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट, आगे के किनारों पर चार्जिंग पोर्ट और पीछे के व्हील आर्च पर कर्व दिए गए हैं. इसके रियर डोर हैंडल को सी-पिलर तक ले जाया गया है, जो आजकल काफी ट्रेंड में है.
18-इंच के अलॉय व्हील से लैस इस Maruti e Vitara की लंबाई 4,275 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और उंचाई 1,635 मिमी है. इसमें 2,700 मिमी का व्हीलबेस मिलता है, जो क्रेटा से ज़्यादा लंबा है. ये बड़ा व्हीलबेस कार के भीतर बेहतर बैटरी पैक को इंस्टॉल करने में मदद करेगा. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिमी है जो कि ज़्यादातर इंडियन रोड कंडिशन के लिए पर्याप्त है. इसका कुल वज़न 1,702 किलोग्राम से 1,899 किलोग्राम है जो अलग-अलग वेरिएंट पर निर्भर करता है.
Maruti e Vitara में लिथियम आयरन-फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक दिया गया है. इस एसयूवी को कंपनी दो अलग-अलग बैटरी पैक (49kWh और 61kWh) के साथ पेश कर रही है. इसमें बड़े बैटरी पैक को डुअल-मोटर ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप दिया गया है, जिसे कंपनी ऑल ग्रिप-ई नाम देती है. कंपनी का दावा है कि ये एसयूवी सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी.
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक मारुति के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी. क्रेटा इलेक्ट्रिक दो बैटरी पैक ऑप्शन में आ रही है. जिसमें 42kWh और 51.4kWh की बैटरी शामिल है. ये दोनों बैटरी पैक ARAI द्वारा दावा की गई क्रमशः 390 किमी और 473 किमी की रेंज के साथ आते हैं. क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होकर 24.38 लाख रुपये तक जाती है. इसके अलावा मारुति ई विटारा का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी और एमजी विंडसर जैसी कारों से भी होगा.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









