
Mark Waugh: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने टी20 में इन 5 प्लेयर्स को बताया बेस्ट, जसप्रीत बुमराह को भी मिली जगह
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ ने टी20 इंटरनेशनल के टॉप-5 खिलाड़ियों का चयन किया है. इन पांच खिलाड़ियों में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी जगह मिली है. जसप्रीत बुमराह ने हाल ही इंजरी से उबरकर कनबैक किया है और उनके टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है.
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉन ने टी20 इंटरनेशल के टॉप पांच खिलाड़ियों का चयन किया है, जिसे वह वर्ल्ड टी20 इलेवन में रखना चाहेंगे. मार्क वॉन द्वारा चुने गए टॉप-5 खिलाड़ियों में 3 गेंदबाजों और दो बल्लेबाजों को जगह मिली है.
जसप्रीत बुमराह की तारीफ में पढ़े कसीदे
खास बात यह है कि मार्क वॉ ने टी20 इंटरनेशल के टॉप-पांच खिलाड़ियों में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी जगह दी है. मार्क वॉ की लिस्ट में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के एक-एक खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. मार्क वॉन के मुताबिक भारत के तेज गेंदबाज बुमराह 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
बुमराह अपनी यॉर्कर और खेल के सबसे छोटे प्रारूप में विविधताओं के लिए जाने जाते हैं. मार्क वॉ ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह वास्तव में सभी प्रारूपों में एक शानदार गेंदबाज हैं. टी20 क्रिकेट में विकेट लेने की उनकी क्षमता अद्भुत है. वह डेथ ओवर में गेंदबाजी कर सकते है और शुरुआती ओवर्स में भी बॉल कर सकते हैं.'
शाहीन को चुना अपना दूसरा तेज गेंदबाज
पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में हुए टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे थे. मार्क वॉ को उम्मीद है कि बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में भी अपनी छाप छोड़ेगा. उन्होंने कहा, 'दूसरे छोर पर गेंदबाजी की शुरुआत करने के लिए हम पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी के साथ जाएंगे, जो बाएं हाथ के जबरदस्त तेज गेंदबाज हैं.'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











