
Mansa Devi Mandir: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर की क्या है मान्यता और महत्व? जानिए
AajTak
Mansa Devi Mandir: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भगदड़ मच गई, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानते हैं कि मनसा देवी मंदिर की मान्यता क्या है और इस मंदिर का महत्व क्या है.
Mansa Devi Mandir: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भगदड़ मच गई, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रशासन के अनुसार, मंदिर में अत्यधिक भीड़ जमा होने के कारण हादसा हुआ. प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जानते हैं कि मनसा देवी मंदिर की मान्यता क्या है और इस मंदिर का महत्व क्या है...
मनसा देवी मंदिर का महत्व
हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध और पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है. यह मंदिर हिमालय की शिवालिक पर्वत श्रृंखला के बिल्वा पर्वत पर स्थित है और हरिद्वार शहर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर है. यह मंदिर हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और इसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है.
मनसा देवी मंदिर का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत गहरा है. यह मंदिर भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाली देवी के रूप में प्रसिद्ध है. इसका नाम 'मनसा' शब्द से आया है, जिसका अर्थ है 'मन की इच्छा'. मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से इस मंदिर में आकर माता के दर्शन करता है और अपनी इच्छा व्यक्त करता है, माता मनसा देवी उसकी मनोकामना पूरी करती हैं.
माता मनसा की होती है पूजा
हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर में माता मनसा देवी की पूजा की जाती है, जो मां दुर्गा का एक रूप मानी जाती हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मनसा देवी भगवान शिव और माता पार्वती की पुत्री हैं, जिनका प्रादुर्भाव शिव के मन (मस्तक) से हुआ, इसलिए इन्हें 'मनसा' कहा जाता है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












