
Manoj Tiwari Corona Positive: सांसद मनोज तिवारी कोरोना संक्रमित, लक्षण दिखने पर पहले ही हो गए थे आइसोलेट
AajTak
Manoj Tiwari Corona Positive: दिल्ली से बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. मनोज ने बताया कि उन्होंने लक्षण दिखने पर पहले ही खुद को आइसोलेट कर लिया था.
Manoj Tiwari Corona Positive: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली से बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. मनोज ने बताया कि उन्होंने लक्षण दिखने पर पहले ही खुद को आइसोलेट कर लिया था. परसों (2 Jan) रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था।हल्का बुखार और ज़ुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड - रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था..टेस्ट में आज पॉज़िटिव आया हूँ.. सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही isolate कर लिया था. कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें 🙏

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










