
Manipur Violence: ताजा हिंसा, सुरक्षाबलों की नई तैनाती और कमांडो कैंप शिफ्ट... मणिपुर पर 10 नए अपडेट
AajTak
मणिपुर में हुई ताजा हिंसा में 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 5 आम नागरिक और दो सुरक्षाबल के जवान शामिल हैं. इस हिंसा के बाद सरकार हरकत में आई है और केंद्रीय बलों की टुकड़ियों को तैनात किया जा रहा है. इसका अलावा जिन उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था, उनकी तलाश भी जा रही है. मणिपुर पर अबतक के 10 नए अपडेट पढ़िए.
मणिपुर बीते आठ महीनों से हिंसा की आग में जल रहा है. यहां रह-रहकर हिंसा की घटनाएं लगातार हो रही हैं. हिंसा रोकने के लिए सरकार ने जिन सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है, उपद्रवी उन पर भी हमला कर रहे हैं. हाल में मोरेह शहर में सुरक्षा चौकी पर हुए हमले में आईआरबी के दो जवानों की मौत हो चुकी है. पढ़िए मणिपुर हिंसा में अबतक के 10 नए अपडेट-
1- मणिपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में उपद्रवियों ने 5 नागरिकों की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि उपद्रवियों ने बिष्णुपुर जिले में चार और कांगपोकपी जिले में एक नागरिक की हत्या की, जिसका शव पहाड़ियों से बरामद किया गया है. पांचों नागरिकों के हत्यारों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
2- थौबल जिले के खंगाबोक में बुधवार की रात बीएसएफ जवानों पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया. इस गोलीबारी में बीएसएफ के तीन जवान जख्मी हो गए.
3- इससे पहले बुधवार सुबह तेंगनोपल के मोरेह शहर में हथियारबंद मिलिटेंट्स के हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि छह घायल हो गए थे. इस वजह से बीते दो दिनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई जबकि अब तक कुल नौ लोग घायल हुए हैं.
4- मोरेह शहर में हमले के बाद मणिपुर गृह विभाग के कमिश्नर टी रणजीत सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि घटना को देखते हुए इमरजेंसी सेवा के लिए तुरंत हेलीकॉप्टर भेजा जाए और उसे कम से कम 7 दिनों के लिए इंफाल में रखा जाए. इसके अलावा सुरक्षा बलों और हथियारों को तुरंत भेजा जाए.
5- मोरेह शहर में सुरक्षा बलों पर हमले के बाद महिलाओं ने इंफाल में सीएम सचिवालय के सामने बुधवार देर रात प्रदर्शन किया. स्थानीय मीरा पैबी समूहों ने इस घटना की निंदा करते हुए मशाल रैली निकाली. हाथों में मशाल लिए महिला प्रदर्शनकारी मालोम, कीशमपत और क्वाकीथेल इलाकों से एकत्र हुईं और नारेबाजी करते हुए मशाल रैली निकाली.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










