
Mangal Gochar 2026: मंगल का कुंभ राशि गोचर, शनि की ढैय्या झेल रही इस एक राशि का लग सकता है जैकपॉट!
AajTak
23 फरवरी को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पहले से राहु, सूर्य, बुध और शुक्र मौजूद हैं. इस महत्वपूर्ण गोचर से कई राशियों को बड़ा लाभ होगा. जबकि कुछ जातकों को जोखिम, विवाद और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
Mangal Gochar 2026: 23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. मंगल अब 2 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे. इस राशि में चार ग्रह पहले से बैठे हैं. शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में राहु, सूर्य, बुध और शुक्र पहले से मौजूद हैं. ऐसे में मंगल का कुंभ राशि में गोचर काफी अहम माना जा रहा है. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र का कहना है कि कुंभ राशि में मंगल के आते ही कई राशियों को जबरदस्त लाभ होगा. जबकि कुछ जातकों को बहुत सावधान के साथ आगे बढ़ना होगा. आइए विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि मेष राशि के स्वामी मंगल हैं. मेष राशि के 11वें भाव में मंगल पहुंचेंगे, जो कि लाभ का स्थान है. पेशेवर मोर्चे पर कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है, उन्हें जल्द खुशखबरी मिलेगी. इस दौरान आपकी स्किल, मेहनत और डिसीजन आपको लाभ कराएंगे.
वृषभ राशि वृष राशि वृष राशि से दसवें घर में मंगल का यह गोचर होगा. वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं. जो कुंभ राशि में ही मंगल का स्वागत कर रहे हैं. इनके साथ सूर्य, बुध और राहु भी बैठे हैं. ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए खूब प्रयास करना होगा. मेहनती लोगों के लिए के लिए यह समय अच्छा दिख रहा है.
मिथुन राशि मिथुन राशि वालों को नेगेटिव सोच से बचना है. इस दौरान कान के कच्चे बिल्कुल न रहें. यानी कान से सुनी किसी बात पर तुरंत भरोसा न करें. ऐसे लोगों के लिए यह समय अच्छा नहीं. बड़ा नुकसान उठाएंगे.
कर्क राशि कर्क राशि कर्क राशि से आठवें घर में मंगल का यह गोचर हो रहा है. कर्क राशि के जो लोग जॉब करते हैं, उन्हें सावधान रहना है. बेवजह की चीजों को लेकर किसी विवाद में न पड़ें. बहस, डिबेट आदि से बचें. अपने सीनियर अधिकारियों से किसी भी तरह का मतभेद न बढ़ाएं. नाप-तौल कर बोलेंगे तो अच्छा रहेगा.
सिंह राशि सिंह राशि से सातवें घर में मंगल का यह गोचर हो रहा है. यह गोचर सिंह राशि के लिए बहुत अच्छा माना जा रहा है. सिंह राशि पर शनि की ढैय्या भी चल रही है. आपको पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलेगी. मेहनत का परिणाम बहुत अच्छा मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर भी आपको प्राप्त होंगे. जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें व्यापार में लाभ होगा. कमाई अच्छी रहेगी. अपनी मेहनत से सपनों को साकार करने का समय है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










