
Malti Chahar, IPL Auction 2022: दीपक चाहर की बहन हैं IPL की मिस्ट्री गर्ल, एक रिएक्शन से हुई थीं वायरल!
AajTak
चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को वापस खरीदने के लिए 14 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. दीपक चाहर की बात करें तो वह पिछले 3 साल से इसी टीम के साथ हैं. चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े दीपक चाहर की बहन माल्ती चाहर जो मॉडल हैं, उनका भी अपने भाई के इस मेगा ऑक्शन पर रिएक्शन आया है.
इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन कई बड़े धमाके लेकर आया. इनमें सबसे बड़ी बात रही टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीपक चाहर पर पैसों की बारिश होना. चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को वापस खरीदने के लिए 14 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. दीपक चाहर की बात करें तो वह पिछले 3 साल से इसी टीम के साथ हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े दीपक चाहर की बहन माल्ती चाहर जो मॉडल हैं, उनका भी अपने भाई के इस मेगा ऑक्शन पर रिएक्शन आया है. माल्ती ने दीपक पर हुई पैसों की बरसात पर खुशी जाहिर की और लिखा कि वह इसका पूरी तरह हकदार है.
माल्ती चाहर के लिए भी आईपीएल और चेन्नई सुपर किंग्स काफी लकी साबित हुआ है. क्योंकि साल 2018 में माल्ती चाहर रातो-रात स्टार बन गई थीं, जब चेन्नई सुपर किंग्स के एक मैच में उनकी तस्वीर वायरल हुई थी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












