
Makar Sankranti 2026 Rashifal: मकर संक्रांति से उत्तरायण होंगे सूर्यदेव! इन 5 राशियों के शुरू होंगे खुशियों भरे दिन
AajTak
Makar Sankranti 2026 Rashifal: मकर संक्रांति पर सूर्य देव का धनु राशि से मकर राशि में गोचर होगा, जिससे सूर्यदेव के उत्तरायण की शुरुआत होगी. इस दिन सूर्य की ऊर्जा विशेष प्रभावशाली होती है. यह दिन इतना शक्तिशाली होगा कि कुछ राशियों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और मान-सम्मान में वृद्धि के योग भी बनेंगे.
Makar Sankranti 2026 Rashifal: इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी, बुधवार को मनाई जाएगी. इसी दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के इस गोचर के साथ ही दक्षिणायन समाप्त होकर उत्तरायण की शुरुआत होगी. शास्त्रों में उत्तरायण को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात्रि माना गया है. यानी इस दिन सूर्य देव दक्षिण से उत्तर की ओर संचरण करेंगे.
मकर संक्रांति के दिन सूर्य की ऊर्जा विशेष रूप से प्रभावी होती है. सूर्य देव को आत्मबल, सत्ता, सम्मान, पिता और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है. ऐसे में इस दिन सूर्य की विशेष कृपा से कुछ राशियों के जीवन में करियर, पद-प्रतिष्ठा, धन और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनते हैं. आइए जानते हैं वे 5 राशियां, जिनके लिए मकर संक्रांति का पर्व खास लाभ देने वाला साबित हो सकता है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का उत्तरायण होना सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. इस दिन कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं. जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं या बदलाव करना चाहते हैं, उनके लिए अवसर बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिल सकता है. व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफा बढ़ाने वाला रहेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मकर संक्रांति आय में बढ़ोतरी के संकेत दे रही है. कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. अचानक धन लाभ की संभावना भी बन रही है. यदि कहीं पैसा अटका हुआ था, तो उसके वापस मिलने से राहत मिलेगी. निवेश से फायदा होने के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










