
Mahua Election Results Tej Pratap Yadav Live: तेज प्रताप महुआ में ओवैसी की पार्टी से भी पीछे, छठे राउंड तक मिले केवल 4399 वोट
AajTak
Mahua Tej Pratap Yadav Result Vidhan Sabha Chunav parinam Live Updates: महुआ विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू होने वाले वाली है. यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प है. जनशक्ति जनता दल के तेज प्रताप यादव और राजद के मुकेश रौशन आमने-सामने हैं. तेज प्रताप यादव ने इस बार अपनी नई पार्टी बनाकर फिर से महुआ से किस्मत आजमाई है. वहीं मुकेश रौशन सीट बचाने की कोशिश में जुटे हैं. शुरुआती रुझानों पर सभी की नजरें टिकी हैं.
महुआ विधानसभा सीट पर आज मतगणना शुरू हो गई है. यह सीट बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे चर्चित सीटों में से एक मानी जा रही है. यहां मुकाबला है जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और राजद प्रत्याशी मुकेश रौशन और एलजेपी के संजय सिंह के बीच है.
तेज प्रताप यादव ने 2015 में यहीं से जीतकर पहली बार विधानसभा में कदम रखा था. 2020 में वे हसनपुर सीट से विधायक बने थे, लेकिन इस बार राजद से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाकर दोबारा महुआ से चुनाव मैदान में उतरे हैं. वहीं, मुकेश रौशन 2020 में राजद के टिकट पर महुआ से जीत चुके हैं और इस बार सीट बचाने की कोशिश में हैं. महुआ में इस बार भाई बनाम पार्टी का दिलचस्प मुकाबला है.
Live:
- छठवें राउंड तक एलजेपी के संजय सिंह को अब तक 19106 वोट मिले, वह 5278 वोट से आगे चल रहे हैं. दूसरे स्थान पर अभी तक आरजेडी के मुकेश रौशन है जिन्हें 13828 वोट मिले हैं. ओवैसी की पार्टी के अमित कुमार को 6875 वोट मिले. जबकि तेज प्रताप को अब तक 4399 वोट मिले हैं.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











