
Mahindra XUV700 में इतना सबकुछ, आते ही छा जाने की तैयारी!
AajTak
महिंद्रा XUV700 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसकी चर्चा भी खूब हो रही है. महिंद्रा की XUV700 कई खूबियां ऐसी हैं, जो इस सेगमेंट की SUV में पहली बार मिल रही है. माना जा रहा है कि Mahindra XUV700 की एंट्री दमदार होने वाली है.
महिंद्रा XUV700 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसकी चर्चा भी खूब हो रही है. महिंद्रा की XUV700 कई खूबियां ऐसी हैं, जो इस सेगमेंट की SUV में पहली बार मिल रही है. माना जा रहा है कि Mahindra XUV700 की एंट्री दमदार होने वाली है. भारतीय बाजार में महिंद्रा XUV700 का मुकाबला Hyundai Creta, New Tata Safari, Tata Harrier और Kia Seltos जैसी एसयूवी से होने वाला है. इन सबमें Hyundai Creta की सबसे मजबूत पकड़ है. लेकिन अब लुक और फीचर्स के हिसाब से महिंद्रा XUV700 कड़ी चुनौती देने वाली है. Mahindra XUV700 SUV 5-सीटर और 7-सीटर विकल्प में होंगे. 7-सीटर Mahindra XUV700 SUV का मुकाबला हालिया लॉन्च Hyundai Alcazar के साथ ही MG Hector Plus और Tata Safari जैसी पॉपुलर एसयूवी से होगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि 7 सीटर Mahindra XUV700 की शुरुआती कीमत 16 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










