
Mahindra XUV 3XO EV : सिंगल चार्ज में 285KM रेंज... धांसू फीचर्स! महिंद्रा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च
AajTak
Mahindra XUV 3XO EV के साथ कंपनी 7.2 kW का AC चार्जर भी ऑफर कर रही है, जिसकी कीमत अलग से 50,000 रुपये रखी गई है. यह चार्जर घर पर ईजी और फास्ट चार्जिंग की सुविधा देता है. वहीं, कंपनी का कहना है कि, इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी आगामी 23 फरवरी से शुरू होगी.
Mahindra XUV 3XO EV Launch Price: भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत करते हुए महिंद्रा ने बहुप्रतीक्षित XUV 3XO EV को लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से सजी इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती कीमत 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. ये कंपनी के प्रोर्टफोलियो की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी है. बीते कल कंपनी ने बाजा में अपनी नई एसयूवी XUV 7XO को लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 13.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
हाल के दिनों में टेस्टिंग के दौरान कई बार नजर आने के बाद अब XUV 3XO EV की आधिकारिक एंट्री हो चुकी है. खास बात यह है कि XUV 7XO के लॉन्च के ठीक एक दिन बाद XUV 3XO EV को पेश कर महिंद्रा ने साफ संकेत दे दिया है कि कंपनी पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में भी आक्रामक रणनीति अपनाने के मूड में है.
XUV 3XO EV का एक्सटीरियर मॉडर्न और प्रीमियम लुक के साथ तैयार किया गया है. इसमें सिंगल पैन सनरूफ दिया गया है, जो केबिन को खुलापन देता है. R16 डायमंड कट अलॉय व्हील्स SUV के लुक को और आकर्षक बनाते हैं. इसके अलावा LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिग्नेचर LED टेललैंप और टर्न इंडिकेटर के साथ LED DRL इसे एक फ्यूचरिस्टिक पहचान देते हैं. बेहतर विजिबिलिटी के साथ यह SUV प्रीमियम फील भी देती है.
केबिन के अंदर महिंद्रा XUV 3XO EV में टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का अच्छा मेल देखने को मिलता है. इसमें 10.25 इंच की दो HD स्क्रीन दी गई हैं, जिनमें एक इंफोटेनमेंट और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है. ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट और कीलेस एंट्री रोजमर्रा की ड्राइव को आसान बनाते हैं.
वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, इनबिल्ट एलेक्सा के साथ Adrenox सिस्टम और ऑनलाइन नेविगेशन जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. 6 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, पीछे बैठने वालों के लिए AC वेंट्स, आर्मरेस्ट और 60:40 स्प्लिट सीट इसे फैमिली फ्रेंडली बनाते हैं. इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग, ऑटो हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर और आगे-पीछे USB पोर्ट्स भी मौजूद हैं.
महिंद्रा XUV 3XO EV में कंपनी ने 39.4 kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है. जो रियल वर्ल्ड कंडीशन में करीब 285 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है. यह SUV रोजमर्रा के सफर और छोटे ट्रिप के लिए पूरी तरह से उपयुक्त मानी जा रही है. इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 110 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे शहर और हाईवे दोनों जगह दमदार परफॉर्मेंस मिलती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










