
Mahashivratri 2026 Rashifal: ये हैं भगवान शिव की 4 प्रिय राशियां! महाशिवरात्रि पर सकता है जबरदस्त धन लाभ
AajTak
15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा. भगवान शिव के भक्तों को यह दिन बहुत प्रिय है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, आइए जानते हैं कि इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार शिवजी की प्रिय राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
Mahashivratri 2026 Rashifal: भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा दिन महाशिवरात्रि आने वाला है. इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया जाएगा. इस दिन मंदिरों से लेकर शिवालयों तक महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहेगा. ज्योतिषविदों के अनुसार, कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है. महाशिवरात्रि का दिन इन राशियों के लिए बड़ा खास रहता है. आइए जानते हैं शिवजी की प्रिय राशियों के लिए महाशिवरात्रि का दिन इस बार कैसा रहने वाला है.
वृषभ राशि वृषभ राशि का स्वामी चंद्रमा है, जिसे शिवजी ने अपने मस्तक पर सजाया हुआ है.महाशिवरात्रि वृषभ राशि वालों को आर्थिक स्थिरता प्रदान कर सकती है. धन संबंधी मामले में यह दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. मानसिक तनाव से मुक्ति पाएंगे. पारिवारिक या दांपत्य जीवन में सुखमय रहेगा.
कर्क राशि कर्क राशि भी चंद्रमा द्वारा शासित राशि है. महाशिवरात्रि पर कर्क राशि वाले शिवजी के आशीर्वाद से खूब लाभ पाएंगे. करियर, कारोबार में अचानक कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं. आपकी आय और मुनाफा बढ़त पर रहने वाला है. इस दिन निवेश करना आपके लिए बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है. पारिवारिक सुख-समृद्धि बढ़त पर रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होता दिखाई देगा.
मकर राशि मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिन्हें भगवान शिव का परम भक्त माना गया है. महाशिवरात्रि आपके लिए भी शुभ फल लेकर आ रही है. आसानी से धन की प्राप्ति होगी. पेशेवर जीवन के लिहाज से यह दिन बहुत अच्छा माना जा रहा है. कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है. लंबे समय से चल रही कोई बड़ी दिक्कत दूर हो सकती है. जीवन में संघर्ष, चुनौतियां कम होने वाली है.
कुंभ राशि कुंभ राशि पर भी शनि देव का शासन है. इसलिए महाशिवरात्रि पर इस राशि के जातकों को भी महादेव का आशीर्वाद मिलेगा. आर्थिक मोर्चे पर बड़े सुधार देखने को मिलेंगे. निवेश की गई राशि जो अब तक घाटे में थी, अचानक लाभ दे सकती है. मूल्यवान चीजों में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. मानसिक स्पष्टता के चलते निर्णय लेना आपके लिए आसान होगा. मान-सम्मान बढ़ेगा. कार्यस्थल या समाज में आपकी खूब प्रशंसा होगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










