
Mahashivratri 2023: एक रात शिव के साथ, महाशिवरात्रि के वार्षिक महोत्सव को तैयार ईशा योग केंद्र
AajTak
ऐसे में दक्षिण भारत के कोयम्बटूर स्थित ईशा योग केंद्र भी साल के सबसे बड़े उत्सव 'ईशा महाशिवरात्रि 2023' की मेजबानी के लिए तैयार हो गया है. ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु की मौजूदगी में यहां 18 फरवरी को शाम 6 बजे से अगले दिन 19 फरवरी को सुबह 6 बजे तक शिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा.
Mahashivratri 2023: इस साल भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का त्योहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा. ऐसे में दक्षिण भारत के कोयम्बटूर स्थित ईशा योग केंद्र भी साल के सबसे बड़े उत्सव 'ईशा महाशिवरात्रि 2023' की मेजबानी के लिए तैयार हो गया है. ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु की मौजूदगी में यहां 18 फरवरी को शाम 6 बजे से अगले दिन 19 फरवरी को सुबह 6 बजे तक शिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम में हजारों लोगों के आने की उम्मीद है. जबकि लाखों लोग ऑनलाइन इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे.
'ईशा महाशिवरात्रि 2023' का 16 भाषाओं में ऑनलाइन लाइव प्रसारण होगा. भारत के प्रमुख टेलीविजन नेटवर्क पर अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मराठी समेत कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाएगा. महाशिवरात्रि का महत्व समझाते हुए सद्गुरु कहते हैं, 'महाशिवरात्रि किसी धर्म या विश्वास की नहीं है. नस्ल या राष्ट्र की नहीं है. यह एक ऐसी रात है जिसमें ग्रहों की स्थिति मानव प्रणाली में ऊर्जा स्वाभावकि रूप से ऊपर उठती है. इसे ध्यानपूर्वक होकर अनुभव करें.'
ईशा महाशिवरात्रि ध्यानलिंग में पंच भूत आराधना और लिंग भैरवी महायात्रा के साथ शुरू होगी. इसके बाद सद्गुरु का प्रवचन होगा. फिर मध्यरात्रि ध्यान, आदियोगी दिव्य दर्शनम, एक 3डी प्रोजेक्शन वीडियो इमेजिंग शो दिखाया जाएगा.
इस मौके पर राजस्थानी लोक गायक मामे खान, पुरस्कार विजेता सितार वादक नीलाद्रि कुमार, टॉलीवुड गायक राम मिरियाला और तमिल पार्श्व गायक वेलमुरुगन जैसे देश के विभन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे. इस दौरान नृत्य प्रस्तुतियां भी उत्सव को चार चांद लगाने का काम करेंगी.
बीते कुछ साल में ईशा के प्रतिष्ठित महाशिवरात्रि उत्सव ने सभी स्ट्रीमिंग रिकॉर्डों को तोड़ा है. साल 2022 में इस कार्यक्रम को 192 देशों और 22 भाषाओं में लाइव प्रसारित किया गया था, जिसे करीब 14 करोड़ लोगों ने देखा था. जबकि 2021 में महाशिवरात्रि के इस कार्यक्रम को ऑनलाइन देखने वाले दर्शकों की संख्या 14 मार्च 2021 को प्रसारित हुए ग्रैमी अवॉर्ड से करीब 50 प्रतिशत ज्यादा थी.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











